- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 8 हीरोइनों के साथ खूब जमी Aamir Khan की जोड़ी, किसके साथ दी सबसे ज्यादा HIT?
इन 8 हीरोइनों के साथ खूब जमी Aamir Khan की जोड़ी, किसके साथ दी सबसे ज्यादा HIT?
Aamir Khan Best Actresses: ऐसी खबरों हैं कि आमिर खान अब रिटायरमेंट लेने के मूड में हैं। इसी बीच आपको उनकी उन हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके साथ उनकी जोड़ी स्क्रीन पर सबसे ज्यादा जमी। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

आमिर खान ने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि, उनकी जोड़ी कुछ ही हसीनाओं के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई। जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेसेस…
आमिर खान ने करीना कपूर के साथ फिल्म 3 इडियट्स में काम किया। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। वैसे, दोनों फिल्म तलाश में नजर आए थे, लेकिन इसमें आमिर के साथ रानी मुखर्जी थीं।
फिल्म गजनी में आमिर खान और असिन की जोड़ी नजर आई थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही।
आमिर खान की जोड़ी जूही चावला का साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई। दोनों ने कयामत से कयामत तक, लव लव लव, हम है राही प्यार के, इश्क जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की ज्यादातर फिल्में हिट रही।
माधुरी दीक्षित के साथ भी आमिर खान जोड़ी भी खूब जमी। दोनों दिल और दीवाना मुझसा नहीं फिल्म में नजर आए।
काजोल और आमिर खान ने फिल्म फना में काम किया। स्क्रीन पर दोनों को साथ में खूब पसंद किया गया और फिल्म भी हिट रही।
फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर नजर आए। फिल्म तो सुपरहिट रही ही, साथ में दोनों को ऑनस्क्रीन भी खूब पसंद किया गया।
आमिर खान-रवीना टंडन फिल्म परंपरा और अंदाज अपना अपना में नजर आए। दर्शकों ने दोनों को स्क्रीन पर खूब पसंद किया।
आयशा जुल्का, आमिर खान के साथ फिल्म जो जीता वही सिकंदर में नजर आईं। फिल्म सुपरहिट रही थी। दोनों स्क्रीन पर साथ में खूब जंचे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

