काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस बीच काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। अब इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस को झटका सा लग गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काजोल ने बताई वजह

काजोल ने सभी पोस्ट को हटाने के बाद एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 'अपनी जिंदगी से सबसे मुश्किल ट्रायल को फेस कर रही हूं।' इस फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।’

View post on Instagram

यूजर्स के रिएक्शन

काजोल के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोगों यह जानना चाह रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने एक-दम से सोशल मीडिया से सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि ऐसा क्या हुआ कि आपने ऐसा फैसला किया, लेकिन यह जान लें कि हम आपसे प्यार करते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आप जल्द सोशल मीडिया पर वापसी कर लो। हमें आपके खूबसूरत पोस्ट की याद आएगी।' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि काजोल ने यह सब पब्लिसिटी स्टंट की वजह से किया है।

काजोल ने 1992 में की थी एक्टिंग की शुरुआत

काजोल अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से वो बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। करियर की ऊंचाई में पहुंचने के बाद काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। वो इस समय दो बच्चों की मां हैं, जिनका नाम न्यासा और युग देवगन है।