- Home
- Entertainment
- Bollywood
- देवगन फैमिली में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, जानें काजोल से लेकर अजय तक की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
देवगन फैमिली में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, जानें काजोल से लेकर अजय तक की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इसकी फोटोज काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवगन फैमिली कितनी पढ़ी लिखी है।

अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सिल्वर बीच हाई स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से किया। हालांकि, उन्होंने किस विषय में डिग्री हासिल की, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
काजोल
काजोल ने अपनी पढ़ाई पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से शुरू की थी, लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने न तो 10वीं पास की और न ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की। काजोल ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म 'बेखुदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, काजोल कई बार यह स्वीकार कर चुकी हैं कि पढ़ाई अधूरी छोड़ देने का उन्हें आज भी अफसोस है।
न्यासा देवगन
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद वो हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए सिंगापुर चली गईं, जहां उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई की। फिलहाल न्यासा स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में डिग्री पूरी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संस्थान की वार्षिक फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। ऐसे में देखना खास होगा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यासा बॉलीवुड में कदम रखती हैं या नहीं।
युग देवगन
वहीं अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन फिलहाल मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
अजय देवगन-काजोल अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें अजय देवगन को आखिरी बार रेड 2 में देखा गया था। वो जल्द ही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2', 'दे दना दन', 'गोलमाल 5', आदि में नजर आने वाले हैं। वहीं काजोल को आखिरी बार 'सरजमीन' में देखा गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के टाइटल का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।