- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kamal Haasan ने ठुकराई 8 हिंदी फिल्में, 4 ने BO पर मचाया तहलका, 2 महाडिजास्टर
Kamal Haasan ने ठुकराई 8 हिंदी फिल्में, 4 ने BO पर मचाया तहलका, 2 महाडिजास्टर
Kamal Haasan Rejected Bollyood Films: कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म ठग्स लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। वैसे तो कमल ने कई बॉलीवुड फिल्में की, लेकिन कुछ मूवीज उन्होंने रिजेक्ट भी की। आइए, जानते है इनके बारे में।

1. 1984 में मनमोहन देसाई एक फिल्म बनाना चाहते थे, जिसका नाम था जॉन जानी जनार्दन। फिल्म में कमल हासन के साथ अमिताभ बच्चन-मिथुन चक्रवर्ती को भी कास्ट किया। लेकिन तीनों ही स्टार्स ने मना कर दिया। बाद में रजनीकांत के साथ ये फिल्म बनी। फिल्म फ्लॉप रही।
2. मनमोहन देसाई ने कमल हासन को फिल्म अल्ला रक्खा भी ऑफर की थी, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। बाद में फिल्म जैकी श्रॉफ के साथ बनी। ये फिल्म महाडिजास्टर रही।
3. कहा जाता है कि सुभाष घई, कमल हासन को फिल्म हीरो में लेना चाहते थे। उस समय फिल्म का नाम संगीत था। कमल ने फिल्म के लिए मना कर दिया क्योंकि उनके पास डेट्स नहीं थी। फिर फिल्म जैकी श्रॉफ को लेकर बनाई गई, जो ब्लॉकबस्टर रही।
4. कमल हासन ने 1983 में फिल्म जोशीले साइन की थी। बाद में उन्होंने किसी कारण से फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह अनिल कपूर को लिया गया। फिल्म में सनी देओल भी थी। फिल्म एवरेज रही थी।
5. फिरोज खान ने फिल्म जांबाज सबसे पहले कमल हसन को ऑफर की थी। कमल को पैर में चोट लग गई थी और वे फिल्म नहीं कर पाए थे। बाद में अनिल कपूर को यह रोल दिया गया। फिल्म फ्लॉप रही थी।
6. कमल हासन अपनी साउथ फिल्म को हिंदी में विरासत नाम से बनाना चाहते थे, जिसमें वे खुद लीड रोल में थे। वे चाहते थे कि फिल्म में दिलीप कुमार उनके पिता का रोल करें। हालांकि, दिलीप साहब ने मना कर दिया तो कमल में भी फिल्म छोड़ दी। बाद में अनिल कपूर के साथ फिल्म बनी। फिल्म हिट रही।
7. राजकुमार संतोषी ने कमल हसन के लिए फिल्म घायल और घातक लिखी थी। लेकिन किसी कारण से कमल दोनों ही फिल्मों में काम नहीं कर पाए। बाद में दोनों ही फिल्मों में सनी देओल ने काम किया और दोनों ही सुपरहिट रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

