- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा-करीना और सैफ अली खान अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली रवाना
Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा-करीना और सैफ अली खान अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली रवाना
Karisma Kapoor Ex Husband Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने करिश्मा दोनों बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

करिश्मा कपूर एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरुवार को दिल्ली रवाना हुई। एयरपोर्ट से उनकी फोटोज सामने आई हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी उनके साथ रवाना हुए।
करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चे समायरा और कियान कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। सभी के चेहरे पर उदासी दिखी।
बड़ी बहन करिश्मा कपूर के एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने करीना कपूर भी दिल्ली के लिए निकली। उनके साथ पति सैफ अली खान भी थे।
करीना कपूर और सैफ अली खान की फोटोज मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई है। कपल गाड़ी से उतरकर फटाफट एयरपोर्ट के अंदर चला गया।
करीना कपूर इस दौरान हाथ से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। सैफ अली खान भी फोटोज क्लिक करवाने के मूड में नजर नहीं आए।
बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। करीब 7 दिन बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

