- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का फूला दम, पहले सोमवार की महज इतनी कमाई
Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का फूला दम, पहले सोमवार की महज इतनी कमाई
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 4 Days Box Office Collection: कपिल शर्मा की मूवी रिलीज के चौथे दिन ही हाफी भरने लगी है। इस मूवी का एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई रविवार 14 दिसंबर हुई थी। वर्किंग डे पर तो ये दर्शकों को तरस गई है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 box office collection day 4: कपिल शर्मा की मूवी पहले वर्किंग डे पर टांय-टांय फिस्स हो गई है। इसकी कमाई अब लाखों में सिमट गई है। यहां हम इसकी रिलीज के बाद पहले मनडे का कलेक्शन शेयर कर रहे हैं।
किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज के 4 दिन हो गए हैं। हालांकि ये मूवी करोड़ में दहाई के आंकड़े से काफी दूर है। इस फिल्म को रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर के अलावा अखंडा 2 जैसी धांसू मूवी से मुकाबला करना पड़ रहा है।
किस किस को प्यार करूं 2 फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन लगातार घट रहा है। Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म का कुल कलेक्शन ₹ 8.15 Cr तक नही पहुंचा है। अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म को उन्होंने ही लिखा है।
Sacnilk.com के मुताबिक, किस-किस को प्यार करूं मूवी ने ओपनिंग डे पर ₹1.85 करोड़ और अगले दिन ₹2.5 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसने 2.9 Cr का नेट कलेक्शन किया था। वहीं शुरुआती अनुमान के मुताबिक पहले सोमवार को इस मूवी ने कुल 90 लाख की ही कमाई की है।
Sacnilk.com के मुताबिक, किस-किस को प्यार करूं का पहला पार्ट जो साल 2015 में रिलीज़ हुआ था, इसने पहले तीन दिनों में ₹28.8 करोड़ कमाए थे। ओपनिंग डे पर ₹10.20 करोड़, दूसरे दिन ₹8.60 करोड़ और तीसरे दिन ₹10 करोड़ नेट कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

