Suniel Shetty Daughter Athiya Shetty Becomes Mother: सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं! अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बेटी हुई है। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।

KL Rahul-Athiya Shetty Welcomes Baby Girl: फ़िल्मी दुनिया में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का प्रमोशन हो गया है। करियर में नहीं, बल्कि रिश्तों में। जी हां अब वे नाना बन गए हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद के.एल. राहुल के घर नन्ही परी का आगमन हुआ हुआ है। अथिया ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया और यह खुशखबरी उन्होंने और उनके पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है। कपल ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, "सौभाग्य से बेटी हुई है।" इसके साथ उन्होंने तारीख 23-03-2025 लिखी है और सबसे नीचे अपने नाम मेंशन किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अथिया शेट्टी-के.एल. राहुल बने पैरेंट्स, लगा बधाई का तांता

अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की पोस्ट देखने के बाद उनके दोस्तों और फैन्स की ओर से बधाई का तांता लग गया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडणेकर, ईशा गुप्ता, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर, अर्जुन कपूर , रकुल प्रीत सिंह, मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर और सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर अथिया और राहुल को बधाई दी है।

View post on Instagram

बेटी के जन्म के चलते के. एल.राहुल ने लिया IPL से ब्रेक

बेटी के जन्म के चलते क्रिकेटर के. एल. राहुल ने फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से ब्रेक ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल का ओपनिंग मैच नहीं खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ सुपर जॉय्न्ट्स (LSG) के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच से ब्रेक के लिए दिल्ली कैपिटल के मैनेजमेंट से स्पेशल इजाज़त ली है। इसके चलते ही टीम की प्लेइंग 11 की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

शादी के 2 साल बाद पैरेंट्स बने के. एल. राहुल- अथिया शेट्टी

के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी के घर में पहली किलकारी शादी के दो साल बाद गूंजी है। 23 जनवरी 2023 को कपल की शादी हुई थी और 8 नवंबर 2024 को उन्होंने अथिया की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।