MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सुनील शेट्टी ने किस्मत नहीं बल्कि मेहनत से हासिल किया है स्टारडम, जानिए क्लीनर का बेटा कैसे बन गया सिनेमा का सुपरस्टार

सुनील शेट्टी ने किस्मत नहीं बल्कि मेहनत से हासिल किया है स्टारडम, जानिए क्लीनर का बेटा कैसे बन गया सिनेमा का सुपरस्टार

सुनील शेट्टी आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील का जन्म 11 अगस्त 1961 को मैंगलोर के मुल्की शहर में हुआ था। सुनील ने अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत कर के स्टारडम हासिल किया है। उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए खूब स्ट्रगल किया है। 

2 Min read
Anshika Shukla
Published : Aug 11 2023, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
क्लीनर थे सुनील के पिता
Image Credit : Social Media

क्लीनर थे सुनील के पिता

मिडिल क्लास फैमिली में जन्में सुनील बचपन में ही काम की तलाश में मुंबई आ गए थे। उनका बचपना स्ट्रगल करते हुए निकला। उनके पापा क्लीनर थे। उसके बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट खोल लिया और फिर कुछ समय बाद जब रेस्टोरेंट चल निकला तो उन्होंने एक कपड़े की दुकान भी खोल ली।

27
क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी
Image Credit : Social Media

क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी

स्कूल के दिनों में जैकी श्रॉफ, सुनील के सीनियर हुआ करते थे। ऐसे में दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती इतनी मजबूत थी कि जैकी श्रॉफ के स्ट्रगल के दिनों में सुनील उनकी खूब मदद करते थे। जहां जैकी श्रॉफ एक्टर बनने का सपना देख रहे थे, तो वहीं सुनील क्रिकेटर बनने का, लेकिन जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था।

37
सुनील ने की थी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई
Image Credit : Social Media

सुनील ने की थी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई

सुनील ने पढ़ाई पूरी करने के बाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्होंने सोचा था कि होटल मैनेजमेंट के बाद वो अपने पिता के होटल को अच्छे से संभालेंगे, लेकिन उस समय उनकी दोस्ती हुई शब्बीर बॉक्सवाला से, जो स्क्रीनप्ले राइटर थे। उन्होंने सुनील की फिल्मों में एंट्री करवाई।

47
सुनील की पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप
Image Credit : Social Media

सुनील की पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप

उसके बाद सुनील ने फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में एंट्री ली। हालांकि, उनकी यह फिल्म ज्यादा नहीं चली। लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। किसी ने कहा कि उन्हें मुंबई छोड़ देना चाहिए, तो किसी ने उनसे कहा कि उन्हें फिल्में छोड़ इडली बेचनी चाहिए। ये सुनकर सुनील बुरी तरह टूट गए, हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

57
सुनील ने मेहनत करके बनाई अलग पहचान
Image Credit : Social Media

सुनील ने मेहनत करके बनाई अलग पहचान

इसके बाद सुनील ने जमकर मेहनत की और 'गोपी किशन', 'मोहरा', 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। 90 के दशक में सुनील इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक थे।

67
सुनील के की थी पिता के स्ट्रगल पर बात
Image Credit : Social Media

सुनील के की थी पिता के स्ट्रगल पर बात

सुनील ने कामयाबी हासिल करने के बाद एक्टिंग के साथ-साथ कई बिजनेस में भी एंट्री की। एक बार एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि मेरे पापा हीरो थे। वो एक क्लीनर के तौर पर काम किया करते थे। फिर वो एक दिन वहां मैनेजर बन गए और उसके बाद सभी इमारतों के मालिक भी बन गए। उन्होंने जो काम किया, पूरे मन से किया।

77
सुनील शेट्टी की नेटवर्थ
Image Credit : Social Media

सुनील शेट्टी की नेटवर्थ

आज सुनील की कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ की है। सुनील का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। सुनील शेट्टी मुंबई में दो रेस्टोरेंट हैं। सुनील ने अपनी पत्नी माना के साथ रियल स्टेट और लाइफस्टाइल स्टोर में भी पार्टनरशिप की है। सुनील ने पुणे में हेल्थ एंड फिटनेस स्टार्टअप Fittr में भी इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा उनके पास मुंबई और खंडाला में एक लैविश फार्म हाउस है।

About the Author

AS
Anshika Shukla
अंशिका शुक्ला। मीडिया जगत में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हूं। साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved