सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस समय अपनी शादी की वजह से काफी चर्चा में हैं। दोनों ने 23 जून को अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की। वहीं शादी के 5 दिन बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कपल को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां एक ने कहा, 'क्या वो प्रेग्नेंट है..बेबी आ रहा है?' दूसरे ने पूछा, 'नन्हा मेहमान आने वाला है क्या?' वहीं कुछ लोग तो आलिया भट्ट का उदाहरण देने लगे कि उन्होंने रणबीर कपूर से इसलिए ही शादी की थी, क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं।

इस वजह से हॉस्पिटल पहुंची थीं सोनाक्षी सिन्हा

हालांकि, अब यह पता चल गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कोकिलाबेन हॉस्पिटल क्यों गए थे। खबर आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कोकिला बेन हॉस्पिटल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा शादी की भाग-दौड़ के बाद रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, इस मामले में उनके परिवार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सोनाक्षी सिन्हा के भाई नहीं हुए शादी में शामिल

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरू की थी। वहीं जहीर इकबाल ने फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों 2017 में रिलेशनशिप में आए और फिर दोनों ने 2024 में शादी कर ली। कहा जा रहा था कि इस शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं थे। हालांकि, सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा शादी के हर फंक्शन में मौजूद थी, लेकिन सोना के भाई लव-कुश ने इस शादी से दूरी बनाए रखी।

और पढ़ें...

Sonakshi Sinha की शादी अंजान शख्स का डांस वीडियो वायरल, SRK के गाने पर दिखाए तगड़े मूव्स