प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना लॉस एंजिल्स आलीशान घर को छोड़ दिया है। इसके पीछे की वजह सुन सब लोग शॉक हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद दोनों लॉस एंजिल्स के खूबसूरत घर में रह रहे हैं। हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि उन्होंने अपने इस आलीशान घर को खाली कर दिया है। प्रियंका और निक का यह घर 20 मिलियन डॉलर (149 करोड़ रुपए) है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से प्रियंका-निक ने खाली किया अपना घर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका और निक ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है। उन्हें अपने घर के किराए के रूप में हर महीने 100,000 डॉलर देना होता है, लेकिन वो कुछ दिनों से इस रकम को नहीं भर पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने घर को गिरवी रखने के लिए बैंक का रुख किया है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अब इस खबर को सुनने के बाद लोगों का कहना है कि बोलो इतना पैसा और सोर्स ऑफ इनकम होने के बाद भी आर्थिक परेशानियां। इससे अच्छे तो हम ही हैं।

2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक जोनस में 10 साल का एज गैप है। वहीं 22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी।

और पढ़ें..

तवायफों की शान-ओ-शौकत की दुनिया Heeramandi: The Diamond Bazaar का शानदार टीजर OUT