काजोल की फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसमें एक मां और राक्षस के बीच बच्चे को बचाने की जंग दिखाई गई है। ट्रेलर में कई खौफनाक दृश्य हैं।

Maa Trailer Release : काजोल की मूवी ‘मां’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस क्लिप में कई बेहद डरावने सीन हैं, जो रूह को कंपा सकते हैं। ट्रेलर में दिखाए गए सीन से मूवी की स्टोरी जो समझ में आ रही है, उसके मुताबिक इसकी कहानी में एक राक्षस और मां के बीच बच्चे को बचाने की जंग देखने को मिलेगी। कैसे वो अपने जिगर के टुकड़े के लिए खुद का दांव पर लगा देती है। लड़कियों के खून का प्यासा है जंगल

ट्रेलर में एक मां यानि काजोल और उसकी बेटी दिखाई दे रहीं है। दोनों किसी एक नई लोकेशन पर जाती हैं। इसके बाद जो घटता है, उसके बाद तो उनकी पूरी लाइफ ही अस्त- व्यस्त हो जाती है। जहां ये रहने के लिए जाती हैं। उस गांव में बीते कुछ समय से लगातार लड़कियों के पीछे कोई राक्षस पड़ा हुआ है। वहां से लगातार लड़कियां अचानक ही लापता हो जाती हैं। इसमें एक वियाबान जंगल दिखाया गया है। जो सैकड़ों सालों से बच्चियों का खून पी रहा है। इसमें एक नरभक्षी जैसा पेड़ है, जिस पर राक्षस रहते हैं, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाते हैं।

मां अपने बच्चों को बचाने के लिए क्या कर सकती है, इसमें दिखाई देगा। मां’ के ट्रेलर में कई खौफनाक डरावने सीन हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

शैतान में बेटी को बचाने पिता लगा देता है दांव पर जान ये मूवी अजय देवगन और आर माधवन की शैतान से कितनी इंस्पायर है, फिलहाल ये तो नहीं कहा जा सकता है। लेकिन फिल्म की स्टोरी लाइन कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। शैतान में पिता अपनी बेटी को बचाने केलिए शैतान से भिड़ जाता है। इसमें एक मां अपने बच्चों को बुरी ताकत से बचाने के लिए सबकुछ झोंकती दिख रही है।