अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन दिनों' ने दूसरे रविवार को मिलाकर कुल  10 दिनों में ₹38.02 करोड़ का कलेक्शन किया है। राजकुमार राव की 'मालिक' को ये फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है। 

Maalik vs Metro... In Dino : अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा "मेट्रो इन दिनो" ने रिलीज के बाद सफलता के 10 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बीच राजकुमार राव की मालिक भी रिलीज हो गई है। इसके अलावा काजोल की मां, आमिर खान की सितारे जमीन पर जैसी मूवी थिएटर में जमी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदित्य रॉय कपूर, के साथ सारा अली खान, पंकज कपूर, कोंकणा सेन शर्मा स्टारर मेट्रो...इन दिनों फिल्म ने दूसरे रविवार को अच्छी खासी बढ़त लेकर मेकर को खुश कर दिया है।

मेट्रो...इन दिनों ने बॉक्स ऑफिस पर बीते 9 दिनों में एक समान रफ्तार बनाई हुई है। बीते दिन तक भारत में मूवी ने अनुमानित ₹33.80 करोड़ की कमाई की है। वहीं रविवार को इस फिल्म ने तकरीबन 4.22 Cr करवाई की है। इसका कुल कलेक्शन ₹ 38.02 Cr हो गया है।

View post on Instagram


मालिक ने बढ़ाई दर्शको की संख्या

रविवार, 13 जुलाई 2025 को राजकुमार राव की मालिक ने हिंदी में 20.09% ऑक्युपेंसी दर्ज की है। सुबह के शो में 8.05%, तो दोपहर के शो 22.43% और शाम के शो: 29.79% सीटें रिजर्व देखी गई।

मालिक ने अपने तीसरे दिन ( शुरुआती अनुमान के मुताबिक) भारत में 5.25 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा 14 जुलाई की सुबह तक बढ़ सकता है। 

मालिक फ़िल्म के बारे में

मालिका फ़िल्म का डायरेक्शन पुलकित ने किया है। वहीं ये फिल्म टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नॉर्दर्न लाइट्स फ़िल्म्स की कंबाइन प्रोडक्शन है। मालिक में राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी प्रोसनजीत चटर्जी लीड रोल में हैं।

View post on Instagram