78 साल, 1 टाइटल, 3 फिल्में, 9 को बनाया हिट स्टार, देखें डिटेल
साजन टाइटल से 78 सालों में तीन फिल्में बनीं, जिनमें छह कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई। माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन से जुड़ी दिलचस्प जानकारी यहां पढ़ें।

बॉलीवुड मूवी में टाइटल का बड़ा अहम रोल होता है। इसे देखकर ही दर्शक मूवी के बारे में राय बनाते हैं। यहां हम माधुरी दीक्षित और सलमान खान की साजन फिल्म के टाइटल के बारे में आपको बता रहे हैं।
माधुरी दीक्षित 15 मई को 58 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी। यहां हम उनकी सुपरहिट मूवी साजन की डिटेल शेयर कर रहे हैं। इसी टाइटल से 78 सालों में कुल 3 फिल्में हिंदी फिल्में बनाई गई है।
1991 में लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित मूवी साजन ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था।
माधुरी दीक्षित, सलमान खान, संजय दत्त की ट्राएंगल स्टोरी और जबरदस्त हिट गानों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था।
सुधाकर बोकाड़े ने साजन को प्रोड्यूस किया था। समीर ने इसके गाने लिखे थे। वहीं नदीम श्रवण के म्यूजिक ने लोगों को दीवाना बना दिया था। 4 करोड़ में बनी मूवी ने वर्ल्ड वाइड 18 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी के बाद समीर, नदीम- श्रवण की तिकड़ी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया था।
1969 में भी साजन टाइटल से मूवी बनाई गई थी। जिसे मोहन सहगल द्वारा निर्देशित थी। इसमें मनोज कुमार और आशा पारेख ने लीड रोल निभाए थे। मूवी बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही
1969 की साजन को शत्रुघ्न सिन्हा की डेब्यू मूवी है। विकि पीडिया के मुताबिक इस फ़िल्म फर्स्ट पार्ट साल 1951 की फ़िल्म हैप्पी गो लवली से इंस्पयार बताया जाता है।
साजन टाइटल से सबसे पहले मूवी साल 1947 में रिलीज हुई थी। किशोर साहू ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। अशोक कुमार, रेहान ने लीड रोल निभाया था।
फिल्म का प्रोडक्शन फिल्मिस्तान द्वारा किया गया था । म्यूजिक सी. रामचंद्र का था, कहानी और पटकथा किशोर साहू ने लिखी थी। विकिपीडिया के मुताबिक रेहाना इस मूवी की रिलीज के बाद स्टार बन गई थी। फिल्म ने बंपर कमाई की थी।
1947 की साजन में अशोक कुमार- रेहाना की़ जोड़ी हिट हुई। जिसमें रेहाना रातों रात स्टार बन गईं। 1969 की साजन में शत्रुघ्न सिन्हा ने डेब्यू किया, वो स्टार बने । वहीं साल 1991 की साजन जो ब्लाक बस्टर हुई थी। इसका फायदा सलमान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित तीनों को मिला था। ये सभी स्टारडम की नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

