माधुरी दीक्ष‍ित को उनकी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का 21 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेस रीडर ने उनका चेहरा देखकर जो भविष्यवाणी की, वो बिल्कुल सच निकली। 

मुंबई। बॉलीवुड में 'धक-धक' गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्ष‍ित को उनकी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। 55 साल की उम्र में भी माधुरी 25 साल की हीरोइनों को मात देती हैं। वैसे, माधुरी के लिए बॉलीवुड काफी लकी रहा है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद माधुरी ने शादी की और कुछ सालों के लिए विदेश में सैटल हो गईं। हालांकि, बाद में वो कभी इंडिया तो कभी अमेरिका रहने लगीं। बता दें कि माधुरी दीक्षित का 21 साल पुराना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फेस रीडर ने उनका चेहरा देखकर जो भविष्यवाणी की थी, वो बिल्कुल सच है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि 21 साल पुराना यह वीडियो सोनी टीवी के शो 'कहीं ना कहीं कोई है' का है। इसमें माधुरी दीक्षित आसमानी कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उनके सामने ऑरेंज साड़ी में एक महिला दिख रही है। माधुरी उनसे पूछती हैं कि क्‍या आप फेस रीडिंग भी करती हैं? इस पर वो कहती हैं थोड़ा-थोड़ा जानती हूं। इसके बाद माधुरी अपने चेहरे पर हाथ रखते हुए कहती हैं कि इसकी क्या किस्मत है?

View post on Instagram

माधुरी के लिए महिला ने कही थी ये बात :

माधुरी के सवाल पर वो महिला कहती है- तुम इतनी भाग्‍यशाली हो कि सब भाग्‍य आपके सामने हाथ जोड़ कर खड़ा है। प्रेम की मूर्त और प्रेम का प्रतीक हो तुम। अपने बारे में ये बातें सुनकर माधुरी मुस्कुराने लगती हैं। इसके बाद वो फेस रीडर कहती हैं- तुम हमेशा सुखी रहोगी। इस पर माधुरी कहती हैं- कितनी अच्‍छी बात कह दी।

लोग बोले- सचमें किस्मत उनके आगे हाथ जोड़के खड़ी है
माधुरी दीक्षित का ये वीडियो देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- सच में, वो बहुत लकी हैं। हर चीज में भाग्यशाली हैं। जहां ज्यादातर हीरोइंस की मैरिड लाइफ अच्छी नहीं रहती, लेकिन इनकी गजब है। एक और यूजर ने कहा- बिल्कुल, वो शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। आपने एकदम सही कहा है। एक और शख्स ने कहा- वो अपने दौर की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं, जो आज भी हिट हैं। सच में, किस्मत उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ी है। बता दें कि माधुरी के इस वीडियो को डेढ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

इन फिल्मों में काम कर चुकीं माधुरी :

बता दें कि माधुरी दीक्षित आखिरी बार 2022 में अमेजॉन प्राइम की वेब सीरिज 'मजा मा' में नजर आई थीं। माधुरी दीक्षित के फिल्मी करियर की बात करें तो वो अब तक तेजाब, दयावान, राम लखन, खलनायक, कोयला, किशन कन्हैया, बेटा, दिल तो पागल है, हम आपके हैं कौन, याराना, प्रेमग्रंथ, देवदास जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

ये भी देखें : 

बॉलीवुड के 8 सबसे लंबे Kissing सीन, ऐश्वर्या से माधुरी तक इन एक्ट्रेस ने किया लिपलॉक