मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में दूसरी शादी के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि वो प्यार में विश्वास रखती हैं। आपको बता दें पहले अरबाज खान से, फिर अर्जुन कपूर से उनका ब्रेकअप हुआ था।

Malaika Arora Hints At Second Marriage: मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका ने साल 2016 में अरबाज खान से तलाक लिया था। इसके बाद मलाइका ने खुलासा किया था कि वो अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं, लेकिन फिर कुछ साल बाद अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या वो कभी दूसरी शादी करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मलाइका अरोड़ा का खुलासा

मलाइका अरोड़ा से जब दूसरी शादी करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं सबसे यही कहूंगी कि शादी करने के लिए समय लो। यह एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है और लड़कियों को पता नहीं क्या हो गया है। उन्हें इतनी जल्दी शादी करने की जरूरत नहीं है। थोड़ा बहुत काम कर लो, जिंदगी के सफर को थोड़ा समझ लो और फिर कदम बढ़ाओ। जब मेरी शादी हुई थी, तब मैं बहुत छोटी थी।' इसके बाद जब मलाइका से पूछा गया कि क्या वो दोबारा शादी करना चाहेंगी, तो मलाइका ने कहा, 'कभी ना मत कहना। जैसा मैंने कहा, मैं एक कट्टर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। मैं प्यार से जुड़ी हर चीज में विश्वास करती हूं। इसलिए, कभी ना मत कहना।' ऐसे में मलाइका के इस कमेंट को सुनने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका को फिर से प्यार हो गया है।

ये भी पढ़ें..

KSBKBT के 4 TWIST: वीरेन को पुलिस करेगी गिरफ्तार, अजय के इस खुलासे से हैरान रह जाएंगे लोग

मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप का कैसे हुआ था खुलासा

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। उस समय मलाइका महज 25 साल की थीं। शादी के चार साल बाद, 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था। फिर साल 2016 में उन्होंने अरबाज से तलाक ले लिया था। वहीं साल 2024 में अर्जुन कपूर ने खुलासा किया था कि लगभग छह साल की डेटिंग के बाद उन्होंने और मलाइका ने ब्रेकअप कर लिया है। 'सिंघम अगेन' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताते हुए कहा था कि वह सिंगल हैं। मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप के बाद से किसी से नाम नहीं जुड़ा है।