23 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी। बाबा बागेश्वर ने इस पर सवाल उठाए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, mamta kulkarni mahakumbh 2025 kinnar akhada mahamandaleshwa । बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 23 साल बाद भारत लौंटी हैं। वे प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्पॉट हुईं। पूर्व एक्ट्रेस ने महाकुंभ में अपनी मौजूदगी के बारे में कहा कि वे अब पूरी तरह से आध्यात्म की तरफ मुड़ गई हैं। बीते 23 सालों से वे भगवान की भक्ति में रमी हुई हैं। महाकुंभ में स्नान के लिए आई थीं । यहां किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। उन्होंने इस बड़े सम्मान के लिए किन्नर अखाड़ा का धन्यवाद किया था।बाबा बागेश्वरधाम के संत धीरेंद्र कृष्ण ने जताई आपत्ति 

अब एक विवादित एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के बेहद पॉप्युलर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को कैसे महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है, ये सम्मान उसी को दी जानी चाहिए जो मन से संत या साध्वी हो, जिसने लंबा तप किया है। ऐसे में तो ये केवल एक उपाधि बनकर रह जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाबा बागेश्वर ने उठाई आपत्ति

एबीपी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जो विवादित है, क्रिमिनल केस का सामना कर चुकी है। उसे अचानक से महामंडलेश्वर बनाने पर घोर चिंता और गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अखाड़े के द्वारा ममता कुलकर्णी को इतनी बड़ी उपाधि कैसे दी जा सकती है, उन्हें महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का पवित्र भाव हो। उन्होंने कहा कि वे खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं। 

महाकुंभ में पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के इंतजामों की जमकर तारीफ की है। वहीं रील बनाने वालों के लिए कहा कि सब अपने-अपने काम में लगे हैं।