- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Manoj Kumar की इन 10 फिल्मों को मिली IMDB पर जबरदस्त रेटिंग, OTT पर कहां देखें?
Manoj Kumar की इन 10 फिल्मों को मिली IMDB पर जबरदस्त रेटिंग, OTT पर कहां देखें?
Manoj Kumar Best Movies: मनोज कुमार ने 5 दशक लंबे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। उनकी 10 शानदार फिल्मों के बारे में जानिए, जिन्हें IMDB पर जबरदस्त रेटिंग मिली है। साथ ही जानें ये फ़िल्में फ्री में कहां देख सकते हैं…
- FB
- TW
- Linkdin
)
10. मेरा नाम जोकर (1970)
IMDB रेटिंग : 7.9 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो, Zee5 और यूट्यूब
राज कपूर निर्देशित इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ खुद राज कपूर , सिमी ग्रेवाल, धर्मेन्द्र और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार भी अहम् भूमिका में दिखे थे।
9.पत्थर के सनम (1967)
IMDB रेटिंग : 6.5 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब
फिल्म का निर्देशन राजा नवाथे ने किया था और इसमें मनोज कुमार के साथ वहीदा रहमान, मुमताज़ और महमूद ने भी अहम् भूमिका निभाई थी।
8.क्रांति (1981)
IMDB रेटिंग : 7.3 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो, Zee5 और यूट्यूब
इस फिल्म का निर्देशन खुद मनोज कुमार ने किया था। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा दिलीप कुमार, शशि कपूर, परवीन बाबी, हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार भी अहम् रोल में नज़र आए थे।
7.गुमनाम (1965)
IMDB रेटिंग : 6.9 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और यूट्यूब
फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाथे थे और मनोज कुमार के साथ इसमें नंदा, प्राण, हेलन और मदन पुरी जैसे कलाकार अहम् किरदार में दिखाई दिए थे।
6.शोर (1972)
IMDB रेटिंग : 6.9 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो, Zee5 और यूट्यूब
मनोज कुमार के साथ इस फिल्म में जया भादुड़ी, नंदा और प्रेम नाथ की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म का डायरेक्शन खुद मनोज कुमार ने किया था।
5.वो कौन थी (1964)
IMDB रेटिंग : 7.5 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब
फिल्म का डायरेक्शन राज खोसला ने किया था और इसमें मनोज कुमार के साथ-साथ साधना, हेलन और प्रेम चोपड़ा अहम् रोल में दिखाई दिए थे।
4.पूरब और पश्चिम (1970)
IMDB रेटिंग :7.4 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो, Zee5 और यूट्यूब
फिल्म के डायरेक्टर खुद मनोज कुमार थे। उनके साथ इस फिल्म में सायरा बानो, अशोक कुमार, कामिनी कौशल, प्राण और प्रेम चोपड़ा अहम् किरदार में दिखे थे।
3.शहीद (1965)
IMDB रेटिंग : 8.2 स्टार
OTT पर कहां देखें : Zee5
मनोज कुमार के साथ प्रेम चोपड़ा, अनंत मराठे, कामिनी कौशल, निरूपा रॉय और प्राण जैसे कलाकार फिल्म में अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म का डायरेक्शन एस. राम शर्मा ने किया था।
2. रोटी कपड़ा और मकान (1974)
IMDB रेटिंग : 6.8 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब
मनोज कुमार ने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जीनत अमान, मौसमी चटर्जी और प्रेम नाथ जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
1.उपकार (1967)
IMDB रेटिंग : 7.6 स्टार
OTT पर कहां देखें : Zee और यूट्यूब
फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार खुद थे। इस फिल्म में उनके साथ महेश कोठारे, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा, प्राण और कन्हैयालाल जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।