Manoj Kumar Last Rites: अभिनेता मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। पत्नी शशि गोस्वामी पति को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हो गईं।

Manoj Kumar Wife Breaks Down: भारत कुमार के नाम से मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इससे पहले उनके निवास से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटकर जब भारत कुमार अंतिम सफ़र पर निकले तो उन्हें जानने वाले हर हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मनोज कुमार के निधन से उनका परिवार टूट गया है। खासकर उनकी पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल है। शशि गोस्वामी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पति को अंतिम विदाई देते वक्त उनका कैसा हाल था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनोज कुमार के परिवार और दोस्तों ने दी अंतिम विदाई

पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में ना केवल परिवार के सदस्य और उनके दोस्त ही शामिल हुए, बल्कि उन्हें चाहने वाले फैन्स ने भी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भारत कुमार की पार्थिव देह को लेकर जाने वाली एम्ब्लेंस को तीन रंग के फूलों से सजाया गया था, जो नारंगी, श्वेत और हरे रंग के थे। गौरतलब है कि मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में देशभक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। यही वजह है कि जब वे अंतिम वक्त पर निकले तो उनके सम्मान में कहीं को कमी नहीं रहने दी गई।

मनोज कुमर का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ

87 साल के मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल को तड़के लगभग 3:30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे। मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी शशि के साथ-साथ दो बेटों कुणाल और विशाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं। मनोज कुमार की पत्नी शशि फ़िल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखतीं। कॉलेज के दिनों में दिल्ली में शशि से मनोज की पहली कुलाकात हुई थी और पहली नज़र में ही वे उन्हें दिल दे बैठे थे। बताया जाता है कि शादी से पहले शशि को फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन मनोज ने उन्हें फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी। इसके चलते उनका करियर सिर्फ रेडियो प्लेज तक सिमट कर रह गया।