मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। वो लगभग 68 साल की थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। उनका निधन रविवार, 3 नवंबर, 2024 को हुआ। इस दुखद खबर की जानकारी डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कई दिनों से तबीयत खराब थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया था और फिर इस वजह से उनका निधन हो गया। इससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेलेना का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

हेलेना ल्यूक के निधन के बाद उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है। हेलेना ने निधन के कुछ समय पहले लिखा था, 'अजीब लग रहा है। मिक्स्ड भावनाएं और कोई सुराग नहीं क्यों। असंबद्ध।' वहीं अब इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उस पर ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

शादी के 4 महीने में ही हुआ था मिथुन और हेलेना का ब्रेकअप

सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। मिथुन और हेलेना की शादी को महज चार महीने ही हुए थे कि हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' का ऑफर मिला था। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थी।

आपको बता दें मिथुन और मिथुन ने 1979 में शादी की थी। हालांकि, शादी के 4 महीने बाद ही हेलेना ने तलाक ले लिया और फिर मिथुन ने इसके बाद योगिता बाली से शादी कर ली।

और पढ़ें..

'मेरी मां को जान से मारने की धमकी..', Anupamaa पर सौतेली बेटी ने लगाए गंभीर आरोप