रणबीर कपूर की 'रामायण' में टीवी एक्टर मोहित रैना की एंट्री। शिव के रोल में दिखेंगे मोहित। फिल्म में पहले से ही रणबीर, साईं पल्लवी और यश जैसे सितारे शामिल हैं।

Mohit Raina to enter in Nitesh Tiwari film Ramayan: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जब से अनाउंस हुई है, तब से लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक टीवी एक्टर की एंट्री हुई है। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी हुई ' रामायण ' में एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में टेलीविजन सीरीज देवों के देव…महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक्टर मोहित रैना की एंट्री हुई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि उनकी शांत लेकिन शक्तिशाली उपस्थिति और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस महादेव की भूमिका में गहराई लेकर आएगी।

इस बीच, नितेश तिवारी की रामायण में पहले से ही भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और सीता के रूप में साईं पल्लवी हैं। यश जहां रावण की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल कथित तौर पर भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा भी नजर आएंगी। इसके साथ ही रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में बनने वाली है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी इसी साल अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। आपको बता दें यह फिल्म 835 करोड़ के बजट में बन रही है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।