वो 6 फिल्में जो दिखाती मां की ताकत, Mother's Day को बना देंगी खास
मां के त्याग और बच्चों से प्यार को बॉलीवुड ने हमेशा सराहा है। मदर्स डे के मौके पर जानिए कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में जो मां के अलग-अलग रूपों को दर्शाती हैं।

मां को भगवान का दर्जा दिया गया है, इतना त्याग और बच्चों से प्यार दुनिया में कोई और नहीं करता है। इसकी ताकत को बॉलीवुड भी पहचानता है। मां की ताकत पर कई मूवी बन चुकी हैं, उसके डिफरेंट शेड को दिखाती हैं।
साल 2025 में 11 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। मां त्याग की मिसाल मानी जाती है, जरुरत पड़ने पर वो चट्टान की तरह खड़ी हो जाती है। बॉलीवुड में मां की महिमा दिखाती कई मूवी बनी हैं, यहां हम चुनिंदा फिल्मों के बारे में आपको बता रहे हैं।
मदर इंडिया (1957) :
सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और नरगिस दत्त की इस फिल्म में एक मां के संघर्ष और त्याग को दिखाया गया है।
इंग्लिश विंग्लिश (2012) :
श्रीदेवी की ये फिल्म एक हाउस वाइफ के अंग्रेजी सीखने के जुनून और मां-बेटे के खूबसूरत रिलेशन को दिखाती है। .
आजा नचले (2006) :
माधुरी दीक्षित की इस मूवी में एक सिंगल पेरंट मदर अपनी बेटी के साथ अपने पुराने डांस थिएटर को बचाने के लिए स्ट्रगल करती है। इसमें मां और बेटी दोनों के सपनों को खूबसूरती से दिखाया गया है।
क्या कहना (2000) :
इस फिल्म की कहानी में एक मां अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए पूरे समाज से लड़ जाती है। बच्चे के आगे मान-सम्मान और लाज शर्म की कोई परहवाह नहीं करती है।
निल बट्टे सन्नाटा (2016):
स्वरा भास्कर की इस मूवी में एक काम वाली बाई अपनी बेटी को कलेक्टर बनाने के क्या- क्या कर लकती है, इसकी कहानी दिखाई गई है।
मॉम (2017) :
श्रीदेवी की ये मूवी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

