71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जा रहा है। विनर में शाहरुख खान, मोहनलाल, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी शामिल हैं। फिल्मों 12वीं फेल और कथल को बड़े सम्मान मिले।

National Awards 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज यानि 23 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हुआ । इसमें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता का सम्मानित ( honoring excellence ) किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार दिया। इस वर्ष एक्टर मोहनलाल, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को अवार्ड दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े नामों को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मानित किया गया। 23 सितंबर, 2025 को शाम को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में रिलीज़ हुई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया है। 

ये भी पढ़ें- 
Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट का 250 CR का बंगला? अब कहां रहेंगी नीतू और रिद्धिमा कपूर?

अगस्त 2025 में हुआ नेशनल अवार्ड का ऐलान

इस साल के विनर का ऐलान 1 अगस्त को हुई थी और इसने खूब सुर्खियां बटोरीं। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि अनोखी कॉमेडी फिल्म कथल- ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब मिला। इस बीच, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें-अक्षय-सैफ की वो हिट जिसे SRK-सलमान ने ठुकराया, 1 गाना इतना फेमस हुआ टाइटल पर बना टीवी शोकिंग खान पर टिकी सभी की निगाहें 

शाहरुख खान को उनकी फिल्म "जवान" के लिए वहीं विक्रांत मैसी "12वीं फेल" के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार साझा करेंगे। यह एसआरके का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ से शाहरुख खान ने ट्रॉफी ली तो ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

करन जौहर को तीसरी बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर, करन जौहर को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके लिए उन्होंने ज्यूरी का आभार जताया है। इससे पहले, करन जौहर को शेरशाह और ब्रह्मास्त्र के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुका है। इस साल, उन्हें सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन कैटेगिरी में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।