मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इस वजह से उड़ा धोनी की पत्नी साक्षी का मजाक
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शामिल हुईं। हालांकि अब एक खास वजह से साक्षी का जमकर मजाक उड़ रहा है।
इस दिवाली पार्टी में साक्षी धोनी ने एक लॉन्ग कॉटन ड्रेस कैरी की थी। वहीं इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था।
पार्टी में बाकी सेलेब्स ने हैवी आउटफिट पहना था, लेकिन साक्षी ने अपने कंफर्ट को ध्यान में रखकर इसे पहना।
अब साक्षी के इस लुक को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
किसी ने साक्षी की ड्रेस को नाईट ड्रेस कहा, तो किसी ने कहा कि वो दिवाली में क्रिसमस मनाने पहुंच गई हैं।
लोगों का कहना है कि साक्षी पार्टी में जाते दौरान काफी सहमी हुई नजर आईं। वहीं उन्होंने पैपराजी को कोई पोज भी नहीं दिया।
आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि इससे पहले उन्हें शाहरुख की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।