15 साल में 6 हिट, बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा रहा सोनाक्षी सिन्हा का हाल
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई तक पोस्टपोन हो गई है। उन्हें फिल्मों में काम करते हुए 15 साल का वक्त हो गया है और 'निकिता रॉय' उनकी 28वीं फिल्म है। हालांकि, अब तक उन्होंने सिर्फ 6 हिट फ़िल्में दी हैं। पढ़ें उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

2010 में हुआ था सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान स्टारर 'दबंग' से किया था, जो सुपरहिट रही थी। 2012 में उनकी 4 फ़िल्में 'राउडी राठौर', 'जोकर'. सन ऑफ़ सरदार' और 'दबंग 2' रिलीज हुईं। इनमें से 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ़ सरदार' हिट और 'दबंग 2' सुपरहिट रहीं। जबकि 'जोकर' फ्लॉप हो गई।
2013 में सोनाक्षी सिन्हा की 4 फ़िल्में आईं, एक भी हिट नहीं
सोनाक्षी सिन्हा 2013 में 4 फिल्मों 'लुटेरा', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बुलट राजा' और 'आर. राजकुमार' में देखा गया। इनमें से सिर्फ 'आर. राजकुमार' एवरेज रही और बाकी सभी फ़िल्में फ्लॉप गईं।
2014 से 2018 तक सोनाक्षी सिन्हा की सिर्फ एक फिल्म हिट हुई
2014 से लेकर 2018 तक सोनाक्षी सिन्हा की 10 फ़िल्में रिलीज हुईं। इनमें हिट 'हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी' और फ्लॉप 'एक्शन जैक्शन', 'लिंगा' (तमिल), 'तेवर', 'फोर्स 2', 'नूर', इत्तेफाक' (एवरेज), वेलकम टु दि न्यू यॉर्क', और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' शामिल हैं।
2019 में सोनाक्षी सिन्हा की 4 में से सिर्फ एक फिल्म हिट रही
सोनाक्षी सिन्हा ने 2019 में चार फिल्मों 'कलंक', 'खानदानी सफाखाना', 'मिशन मंगल' और 'दबंग 3' में नज़र आईं। इनमें से 'मिशन मंगल' सुपरहिट रही, जबकि 'दबंग 3' सेमी हिट रही। बाकी दो फ़िल्में फ्लॉप हो गईं।
2020 से 2024 तक सोनाक्षी सिन्हा ने एक भी हिट नहीं दी
2020 से 2024 तक सोनाक्षी सिन्हा 5 फिल्मों 'घूमकेतु', 'भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया', 'डबल एक्सएल', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'काकुदा' (OTT) में दिखाई दीं। लेकिन इनमें से एक भी हिट नहीं रही. सबकी सब फ्लॉप हुईं। अब देखना यह है कि 'निकिता रॉय कैसे परफॉर्म करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

