'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने के बाद से ही इसके निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी लगातार अक्षय कुमार पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अक्षय की लापरवाही और फिल्म के प्रति समर्पण की कमी ही इसकी असफलता का कारण बनी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार की बतौर लीड हीरो संभवतः सबसे महंगी फिल्म है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का रोल निभाया था और इसे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया था। लेकिन जब यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई तो डायरेक्टर ने इसके लिए अक्षय को जिम्मेदार ठहराया था। रिपोर्ट्स की मानें तो द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि अक्षय कुमार की मनमानी के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। डॉ. द्विवेदी का बयान सोशल मीडिया ही नहीं, मीडिया में भी खूब वायरल हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार की वजह से असफल रही थी 'सम्राट पृथ्वीराज'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने नेशनल हेराल्ड से बातचीत में अक्षय कुमार को 'सम्राट पृथ्वीराज' के असफल होने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था, "अक्षय ने मेरी बात नहीं सुनी। फिल्म के लिए डेडिकेशन और कंसंट्रेशन की जरूरत थी। उन्होंने असली मूंछें भी नहीं उगाईं, क्योंकि वे साथ में एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे थे। जब वे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण एक शख्स का रोल निभा रहे थे तो सिर्फ एक प्रोजेक्ट ही क्यों नहीं कर सकते थे और अपना बेस्ट क्यों नहीं दे सकते थे?"

'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे!

डॉ. द्विवेदी ने खुलासा किया था कि 'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे। उनके मुताबिक़, उन्होंने फिल्म की कहानी सनी देओल को ध्यान में रखकर लिखी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि 18 साल पहले (2022 के अनुसार) वे खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन मार्केट से फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने यह दावा भी किया था कि 'सम्राट पृथ्वीराज' को राजनीतिक रूप से टार्गेट किया गया था, जो इसकी विफलता का बड़ा कारण बना।

डायरेक्टर बोले- लोगों का मूड समझने में फेल रहे

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में डॉ. द्विवेदी ने कहा था, "मुझे अच्छा लगता अगर इतिहासकार इस फिल्म पर सवाल उठाते या अपनी कहानी सुनाते। अब चूंकि आप मेरे अनुसार कहानी नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। यह सरासर गलत है। इतिहास इस तरह काम नहीं करता है।" उन्होंने अपने बयान में आगे कहा था, "हम लोगों का मूड समझने में बिफल रहे। हमने ड़े स्केल पर फिल्म बनाई, लेकिन लोग इस फिल्म से कनेक्ट नहीं हो सके। अब भी नहीं समझ पा रहा हूं कि उनके साथ क्या गड़बड़ है। राइटर्स अपना काम ईमानदारी से करते हैं। हमने इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। हम अपनी जिमेदारी निभाना बखूबी जानते हैं।"

'सम्राट पृथ्वीराज' ने कितनी कमाई की थी?

3 जून 2022 को रिलीज हुई 'सम्राट पृथ्वीराज' का निर्माण लगभग 300 करोड़ रुपए में हुआ था, लेकिन भारत में यह महज 80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, ललित तिवारी, मनोज जोशी और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

और पढ़ें…

सेक्शुअल हैरेसमेंट के बाद छोड़ना चाहती थीं शो, Lip Lock सीन तक हटवा दिया था!

KBC: मैथ्स के 8 दिमाग घुमाने वाले सवाल, क्या आप दे सकते हैं इनके जवाब