- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 12 PHOTOS: ऑस्कर जीतकर मुंबई लौटी प्रोड्यूसर जमकर नाची, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
12 PHOTOS: ऑस्कर जीतकर मुंबई लौटी प्रोड्यूसर जमकर नाची, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऑस्कर सेरेमनी में अपनी डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड जिताकर गुनीत मोंगा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर गुनीत का उनके चाहने वालों ने जमकर स्वागत किया…
-1679031219415.jpeg)
जिस वक्त गुनीत मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं उस वक्त रात के 2:15 बज रहे थे।
गुनीत मोंगा एमिरेट्स EK500 विमान से दुबई होते हुए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनस-2 पर लैंड हुईं।
जैसे ही ऑस्कर की ट्रॉफी अपने हाथ में लिए गुनीत बाहर आईं, वहां मौजूद उनके चाहने वालों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
कई लोगों ने पुष्प गुच्छ भी दिए और कई लोगों ने उनके ऊपर फूलों की बरसात की।
बाहर मौजूद भीड़ के हाथों में गुनीत के सम्मान में कुछ तख्तियां थीं।
किसी तख्ती पर गुनीत की डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' का नाम लिखा हुआ था तो किसी पर इंडिया इस प्राउड ऑफ़ यू स्लोगन मेंशन था।
इस दौरान गुनीत को ख़ुशी से झूमते और डांस करते हुए भी देखा गया।
टर्मिनस से बाहर आकर उन्होंने मीडिया के लोगों से बात की और उनके सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया।
गौरतलब है कि गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित और कार्तिकी गॉन्जाल्विस के निर्देशन में बनी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है।
यह गुनीत मोंगा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है।
लेकिन इंडियन प्रोडक्शन के लिहाज से यह ऑस्कर जीतने वाली पहली डॉक्युमेंट्री फिल्म है।
इससे पहले 2019 में गुनीत मोंगा की डॉक्युमेंट्री ' पीरियड्स अंद ऑफ़ सेंटेंस' ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट्स का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
और पढ़ें…
कम हाइट के बावजूद मोटी कमाई करते हैं राजपाल यादव, जानिए कितनी है उनकी कुल संपत्ति
छवि मित्तल ने बच्चों को किया Kiss तो भड़का इंटरनेट यूजर, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर दिया करारा जवाब
सतीश कौशिक के निधन से बिखरी उनकी बेटी वंशिका, 5 दिन बाद ही डिलीट कर दिया इंस्टाग्राम अकाउंट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।