ऑस्कर अकादमी ने 'लगान' फिल्म के गाने 'राधा कैसे ना जले' की एक क्लिप शेयर की है। आमिर खान और ग्रेसी सिंह के इस गाने को फैंस ने खूब सराहा है। इसे भारत की संस्कृति बताया है। 

Oscars Academy Shares Radha Kaise Song From Lagaan : ऑस्कर अकादमी ने आमिर खान, ग्रेसी सिंह के लगान फिल्म के गाने राधा कैसे ना जले को याद किया है। इसकी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं एक्टर के फैंस ने इसे 'Prestigious' बताया है। लगान का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसे बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमिर खान- ग्रेसी सिंह पर पिक्चराइज गाना किया शेयरद एकेडमी ने लगान के हिट गाने 'राधा कैसे ना जले' का एक क्लिप शेयर किया। ऑस्कर देने वाली एकेडमी ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफीशियल पेज पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह इस गाने पर अपने एक्सप्रेशन और डांस परफॉर्म करते दिख रहे हैं। 

क्लिप पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "Love, longing and a little bit of fire in her eyes। इसके साथ ये इंफॉमेशन भी शेयर की गई, आमिर खान और ग्रेसी सिंह आशुतोष गोवारिकर की लगान से राधा कैसे ना जले परफॉर्म करते हुए, गाने में आवाजें आशा भोसले और उदित नारायण की हैं। फिल्म को 74वें ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (भारत) के लिए नामांकित किया गया था।" लगान मूवी साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अकादमी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लगान का ये फैेमस गाना शेयर किया - 

View post on Instagram

इंटरनेट यूजर्स ने बताया ग्रेट सॉन्गपोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैंस ने कहा, "एक मुस्लिम द्वारा परफॉर्म किया गया हिंदू देवी- देवताओं पर प्रेयर सॉन्ग, एक मुस्लिम द्वारा लिखा गया, एक मुस्लिम द्वारा इसका म्यूजिक बनाया गया। भारत में आपका वेलकम है, दोस्तों।" एक यूजर ने लिखा, "लगान बस आइकॉनिक है: स्टोरी, डायलॉग, सिनेमेटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर, म्यूजिक और जबरदस्त एक्टिंग । हिंदी सिनेमा का ट्रू क्लासिक सॉन्ग।