- Home
- Entertainment
- Bollywood
- परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे के लिए जुटाई कितनी दौलत, जानिए कौन ज्यादा अमीर?
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे के लिए जुटाई कितनी दौलत, जानिए कौन ज्यादा अमीर?
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो गया है। अब वे सिर्फ पति-पत्नी नहीं, बल्कि एक बेटे के मां-बाप भी बन चुके हैं। रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया। जानिए नन्हे मेहमान के पैरेंट्स की नेट वर्थ…

क्या करते हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा राजनेता हैं। वे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। 2012 से वे लगातार इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे पार्टी के प्रवक्ता और महज 26 साल की उम्र में इसके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। अभी वे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें : Parineeti Chopda Welcomes Baby Boy: छोटी दिवाली पर मां बनी परिणीति चोपड़ा, दिया बेटे को जन्म
क्या करती हैं परिणीति चोपड़ा?
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वे 2011 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से फिल्मों में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। वे अब तक 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'गोलमाल अगेन', 'ऊंचाई' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
राघव चड्ढा के पास कितनी संपत्ति है?
रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा के पास लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति है। कथिततौर पर वे जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए है। उनके पास मारुति सुजुकी की स्विफ्ट डिजायर कार है और उनके पास लगभग 4.94 लाख का सोना और लगभग 6 लाख रुपए के विभिन्न बॉन्ड और शेयर हैं।
परिणीति राघव से कई गुना अमीर
बात परिणीति चोपड़ा की करें तो वे राघव चड्ढा के मुकाबले कई गुना अमीर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनके पास लगभग 74 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो राघव के मुकाबले लगभग 148 गुना है। मुंबई के बांद्रा इलाके में परिणीति का घर है, जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए है। उनके कार कलेक्शन में 1.30 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपए की ऑडी Q4 और 69.27 करोड़ रुपए की ऑडी Q7 जैसी कारें शामिल हैं।
राघव और परिणीति कितनी कमाई करते हैं
कमाई की बात करें तो राघव चड्ढा ने जब 2020-21 में राज्य सभा चुनाव लड़ा था तो अपने हलफनामे में सालाना इनकम 2.44 लाख रुपए बताई थी। अब राज्यसभा संसद के तौर पर उनकी महीने की सैलरी लगभग एक लाख रुपए बताई जाती है। बात परिणीति चोपड़ा की करें तो उनकी सालाना एवरेज इनकम लगभग 5.36 करोड़ रुपए बताई जाती है। कथिततौर पर वे एक फिल्म के लिए 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।