Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बहन की शादी में शामिल होने बहन प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ उदयरपुर आ रही है। खबर है कि वे शनिवार को यहां पहुंच जाएंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कपल की शादी उदयपुर में ग्रैंड लेवल पर होने जा रही है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी कजिन बहन की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका से उदयपुर आ रही हैं। उनके साथ बेटी मालती मैरी (Malti Marie) भी होंगी। हालांकि, उनके पति और परिणीति के जीजा निक जोनास (Nick Jonas) इस वेडिंग का हिस्सा नहीं होंगे। खबरों की मानें तो जोनास ब्रदर्स का टूर इसी दौरान लाइनअप है और इस कारण निक, परिणीति की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 सितंबर हो होगी परिणीति-राघव की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला होटल में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी का जश्न दिल्ली में एक सूफी रात और अरदास के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद 23 सितंबर को संगीत और डी-डे होगा। 24 सितंबर को होने वाली शादी में प्रियंका चोपड़ा भी आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी और शनिवार को सुबह यहां पहुंचेगी। इसके बाद वे दिल्ली से उदरपुर के लिए रवाना होगी। एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका परी के डी-डे और खासकर शनिवार को होने वाली म्यूजिक नाइट को लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछली बार अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रियंका दिल्ली में परिणीति की सगाई में भी शामिल हुई थीं।

ऐसा होगा परिणीति-राघव का वेडिंग लुक

परिणीति और राघव ने अपनी शादी के लिए एक सिम्पल थीम चुनी है। उनकी शादी की थीम पेस्टल है और परिणीति ने अपने दोस्त डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​से शादी का लहंगा तैयार करवाया है। वे एक सिंपल लुक अपना रही हैं, जिसमें कम कढ़ाई और स्टेटमेंट ज्वेलरी उनके लुक को निखारेगी। परिणीति ने इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों को भी निमंत्रण दिया है, जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अर्जुन कपूर सहित अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..

10 PHOTOS: उदयपुर पहुंचे परिणीति-राघव, दुल्हनिया ने स्माइल से जीता दिल, दूल्हे का दिखा डैशिंग लुक

14 साल बाद किया कमबैक नहीं आया काम, Flop क्वीन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

बॉलीवुड की इन 8 सीक्वल का सबको बेसब्री से इंतजार, 1 का आएगा 5वां पार्ट

परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा को मिलेंगे ये 10 नए रिश्तेदार