- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने भाभी को लगाया कसकर गले, देखें भाई की शादी की Unseen Photos
प्रियंका चोपड़ा ने भाभी को लगाया कसकर गले, देखें भाई की शादी की Unseen Photos
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की शादी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। मनीष मल्होत्रा ने ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक अंदाज़ और परिवार की खुशी साफ दिख रही है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने पिछले दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी की। इस शादी की कुछ नई और अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप यहां देख सकते हैं...
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
मनीष ने तस्वीरों के कैप्शन लिखा है, "The Indian Wedding...Love...Emotion." (भारतीय शादी....प्यार...इमोशन।) प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम उपाध्याय की शादी के आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे।
मनीष मल्होत्रा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से कुछ में नीलम उपाध्याय घूंघट में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
ये तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब नीलम उपाध्याय सिद्धार्थ चोपड़ा को वरमाला पहनाने मंडप की ओर बढ़ रही थीं।
दूल्हे के रूप में सिद्धार्थ चोपड़ा और दुल्हन के रूप में नीलम उपाध्याय बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वे रोमांटिक अंदाज़ में पोज भी दे रहे हैं।
एक तस्वीर में बरात ले जा रहे सिद्धार्थ चोपड़ा को दोस्तों के साथ फुल मस्ती के मूड में देखा जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी अपने बेटे सिद्धार्थ की बरात को एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी बहन का फर्ज निभाते हुए सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की गांठ जोड़ने का काम किया।
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी नेलं उपाध्याय को कसकर गले लगाती दिख रही हैं। इस तस्वीर में ननद भाभी के बीच की प्यारी बॉन्डिंग साफ़ देखी जा सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।