MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Priyanka Chopra का बचपन का प्यार, किस उम्र में पहली बार बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई थी देसी गर्ल?

Priyanka Chopra का बचपन का प्यार, किस उम्र में पहली बार बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई थी देसी गर्ल?

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वे शादी कर चुकी हैं और निक जोनस के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को पहली बार प्यार किस उम्र में हुआ था? पढ़िए उनकी रोचक स्कूल टाइम लव स्टोरी.…

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 27 2025, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
प्रियंका चोपड़ा के बचपन का प्यार
Image Credit : Facebook

प्रियंका चोपड़ा के बचपन का प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' में अपने बचपन के प्यार की कहानी बताई है। उन्होंने लिखा है कि उस वक्त वे 9वीं क्लास में थीं, जब उन्हें 10वीं क्लास के एक लड़के के प्यार में पड़ गई थीं। प्रियंका ने इस लड़के का असली नाम तो नहीं बताया, लेकिन इसे बॉब कहकर संबोधित किया है।

इसे भी पढ़ें : देश की सबसे महंगी हीरोइन, अगली 2 फिल्मों की फीस अक्षय कुमार की कई मूवीज की कमाई से ज्यादा?

28
स्कूल में कैसा होता था प्रियंका चोपड़ा का रोमांस?
Image Credit : Facebook

स्कूल में कैसा होता था प्रियंका चोपड़ा का रोमांस?

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, "हमारे रोमांस में ज्यादातर यह होता था कि वह मेरी क्लास के बाहर खड़ा रहता था। टीचर्स की नज़र से दूर, लेकिन मेरी नज़र में। हम दोनों क्लास ख़त्म होने का इंतज़ार करते। वह मुझे देखकर हाथ हिलाता और अजीब से मुंह बनाता।" प्रियंका के मुताबिक़, उनका रिश्ता इस हद तक पहुंच गया था कि वे स्कूल की गैलरी में भी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते थे।प्रियंका लिखती हैं, "वह अपनी खूबसूरत और सावधानीपूर्वक लिखावाट में मुझे नोट लिखता था। एक दिन उसने अपने गले से सोने की चेन निकालकर मेरे गले में डाल दी और मुझे लगा कि हे भगवान! हमारी शादी हो रही है।"

38
प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने की थी जासूसी
Image Credit : Facebook

प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने की थी जासूसी

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक़, यह तब की बात है, जब वे न्यूयॉर्क में अपनी मौसी किरण के घर रहती थीं और वहां कई सख्त नियम थे और इनमें डेटिंग की मनाही भी शामिल थी। किरण उनकी हरकतों पर नज़र रखती थीं और सुनिश्चित करती थीं कि कहीं उनकी भांजी कहीं फंस तो नहीं रहीं। प्रियंका के मुताबिक़, तब वे 14 साल की थीं। उनकी मानें तो उनकी मौसी ना केवल अच्छी इंजीनियर थीं, बल्कि शानदार जासूस भी थीं।

48
मौसी को चकमा देने हथकंडे अपनाती थीं प्रियंका चोपड़ा
Image Credit : Facebook

मौसी को चकमा देने हथकंडे अपनाती थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक़, वे अपनी मौसी को चकमा देने तरह-तरह के हथकंडे अपनाती थीं। जैसे कि बॉब अपनी बहन से प्रियंका के मौसी के घर फोन कराते थे, ताकि वे लड़की का फोन समझ उनसे बात करा दें। लेकिन किसी तरह उनकी मौसी को शक हो गया और एक शाम उन्होंने घर में मौजूद दूसरा लैंडलाइन एक्सटेंशन उठा लिया। इसके बाद उनकी और बॉब की फोन पर बातचीत बंद हो गई। हालांकि, प्रियंका ने हार नहीं मानी। उनके मुताबिक़, अब वे सेक्स एजुकेशन के बहाने घर से बाहर जाने लगीं।

58
जासूस मौसी से बच ना सकीं प्रियंका चोपड़ा
Image Credit : Facebook

जासूस मौसी से बच ना सकीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि सुबह वे सेक्स एजुकेशन लेतीं और फिर उनका बॉयफ्रेंड कार से उन्हें लेने आ जाता। वह उन्हें उनके अपार्टमेंट के पास वाले बस स्टॉप पर छोड़ता और वे बस से उतरने का नाटक करते हुए घर चली जातीं। लेकिन उनकी मौसी को फिर शक हो गया और एक दिन चुपके से वे उनकी क्लास की पार्किंग में खड़ी होकर छुट्टी का इतंजार करने लगीं। प्रियंका बॉब की कार में बैठीं अपने बस स्टॉप पर उतरीं और फिर देखा कि मौसी उनका पीछा कर रही थीं। इसके बाद उनका कार में मिलना भी छूट गया।

68
फिर जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया
Image Credit : Facebook

फिर जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया

प्रियंका ने किताब में आगे लिखा है कि एक दिन जब उनकी मौसी घर में नहीं थीं, तब उन्होंने बॉब को घर में बुला लिया। दोनों सोफे पर बैठकर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए BET और MTV चैनल को बार-बार बदल रहे थे, क्योंकि उन पर अच्छा म्यूजिक चल रहा था। जब गाना 'आई विल मेक लव टू यू' बजा तो बॉब उनकी ओर मुड़ा। वे बॉब की ओर मुड़ीं और उनका जिंदगी का पहला Kiss होने ही वाला था कि खिड़की से उनकी नज़र सीढ़ियों से ऊपर आती मौसी पर पड़ गई। वे घबरा गईं। क्योंकि आमतौर पर उनकी मौसी शाम 4 बजे घर पहुंचती थीं। लेकिन उस रोज़ वे दोपहर 2 बजे ही आ गई थीं।

78
प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपाया
Image Credit : Facebook

प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपाया

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि उनकी मौसी का अपार्टमेंट तीसरे माले पर था और अंदर आने-जाने का एक ही दरवाजा था। वे बॉयफ्रेंड को बाहर नहीं निकाल सकती थीं। इसलिए उन्होंने उसे अलमारी में छुपा दिया और खुद बायोलॉजी की किताब खोलकर बैठ गईं, ताकि मौसी को लगे कि वे पढ़ रही हैं। लेकिन अचानक उन्होंने उनके सामने आकर गुस्से में तमकते हुए अलमारी खोलने को कहा। उन्होंने काफी ना-नुकुर किया। लेकिन उनकी एक ना चली। प्रियंका ने कांपते हुए अलमारी खोली और उनकी पोल खुल गई।

88
मौसी ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को फोन
Image Credit : Facebook

मौसी ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को फोन

प्रियंका चोपड़ा की मानें तो मौसी ने तुरंत भारत में उनकी मां मधु चोपड़ा को फोन किया और पूरी कहानी बता दी। भारत में उस वक्त आधी रात थी। मां ने उनसे बस इतना कहा, 'तुमने ऐसा क्यों किया? तुम्हे पकड़ा जाना था? मैं आधी दुनिया से दूर होकर मैं समझ सकती हूं कि वे आंखे तरेर रही हैं।" प्रियंका ने अंत में अपनी किरण मौसी और अमिताभ मौसा का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होएँ सख्त नियमों के साथ उन्हें उस राह पर खड़ा किया, जिस पर वे आज चल रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image2
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image3
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image4
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image5
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved