प्रियंका चोपड़ा के इस हार को बनने में लगे 1600 घंटे, जानिए क्या है खास
प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में 1600 घंटे में बना हार पहना। देसी गर्ल का लुक देखते ही बनता था! जानिए इस खास हार के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में नीलम उपाध्याय से शादी की। इस शादी की रस्में मुंबई में हुई। शादी में देसी गर्ल प्रियंका सब पर भारी पड़ीं। जानिए इस शादी में उनके द्वारा पहले गए हार के बारे में...
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धार्थ-नीलम की शादी में जो हार पहना था, उसे बनने में 1600 घंटे लगे।
प्रियंका चोपड़ा ने यह हार मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए फिरोजा नीले रंग की कढ़ाई वाले लहंगे के साथ पहना था।
जब से सिद्धार्थ और नीलम की शादी हुई है, तभी से प्रियंका चोपड़ा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और उनके लुक की लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं।
प्रियंका के लुक में उनके हार ने चार चांद लगाए। बताया जा रहा है कि यह यह बुलगारी हार 200 कैरेट पन्ना और हीरे से बना हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा और उनके इस हार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और भाभी नीलम उपाध्याय की सगाई अगस्त 2024 में हो गई थी। 7 फ़रवरी 2025 को कपल की शादी हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।