- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Jai Gangaajal@9: कौन छूता था प्रियंका चोपड़ा के पैर, 52 थानों पर रिसर्च कर बनी थी फिल्म
Jai Gangaajal@9: कौन छूता था प्रियंका चोपड़ा के पैर, 52 थानों पर रिसर्च कर बनी थी फिल्म
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जय गंगाजल' की रिलीज के 9 साल पूरे। फिल्म की शूटिंग, प्रकाश झा और प्रियंका के बीच के किस्से और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की पूरी जानकारी।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल की रिलीज को 9 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। बता दें कि डायरेक्टर प्रकाश झा की इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई थी।
फिल्म Jai Gangaajal में प्रियंका चोपड़ा ने आईपीएस ऑफिसर आभा माथुर का किरदार निभाया था। फिल्म में प्रियंका वर्दी में खूब जंची थी।
कहा जाता है कि फिल्म जय गंगाजल की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर प्रकाश झा की खूब टांग खिंचाई की।
फिल्म जय गंगाजल को लेकर प्रकाश झा ने बताया कि वे हर सुबह सेट पर पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पैर छूते थे और वे उन्हें आशीर्वाद देती थीं, तब कहीं जाकर शूटिंग शुरू हो पाती थी।
फिल्म जय गंगाजल को प्रकाश झा डायरेक्ट किया था, साथ ही इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की थी। मूवी में वे भी पुलिसवाले बने थे।
आपको बता दें कि फिल्म जय गंगाजल 2003 में आई अजय देवगन की फिल्म गंगाजल का सीक्वल थी। हालांकि, गंगाजल की तरह जय गंगाजल बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
बताया जाता है कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा ने फिल्म जय गंगाजल बनाने से पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के करीब 52 पुलिस स्टेशन गए थे और वहां के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। वे उनके काम के तरीकों को जानना चाहते थे।
प्रकाश झा ने फिल्म जय गंगाजल को 24 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 49 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

