प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में आइए देखते हैं इन फोटोज को..

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं प्रियंका ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें उनकी छोटी सी बेटी मालती मैरी रोटी बेलती हुई नजर आई। ऐसे में लोग मालती के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो मालती के साथ गाती हुई नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग कर रहे प्रियंका की फोटो में ऐसे रिएक्ट

प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें मालती अपनी पहली रोटी बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस खूबसूरत फोटो को शेयर कर प्रियंका ने रोने वाला इमोटिकन शेयर कर लिखा, 'मालती रोटी बना रही है।' इस फोटो को देखकर लोगों का कहना है, 'उनकी छोटी बेटी मालती बड़ी हो रही है।' वहीं कुछ लोग प्रियंका का ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि मालती उनसे भी अच्छी कुक बनेगी।

View post on Instagram

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर, 2018 को खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका शादी के 3 साल बाद सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो अक्कर फैंस के साथ बिहाइंड दा सीन्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका का फिल्म से लुक लीक हो गया था, जिसमें वो काफी अलग हेयरस्टाइल में नजर आ रही थीं। 'द ब्लफ' के अलावा, प्रियंका के पास कई अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं, जिनमें जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' शामिल हैं।

और पढ़ें..

'औरों में कहां दम था' होगी HIT या FLOP, जानें कितना हुआ एडवांस बुकिंग कलेक्शन