'कल्कि 2898 एडी 2' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद प्रियंका चोपड़ा से बात चल रही है। हालांकि, उनकी ज्यादा फीस एक बाधा है। मेकर्स इस रोल के लिए आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शर्मा पर भी विचार कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सितंबर साल 2025 में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' बीच में ही छोड़ दी थी। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उनकी जगह ले ली है। वहीं अब, एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फिल्म के मेकर्स को अपनी फिल्म में प्रियंका को लेने में इतनी दिक्कत क्यों हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा के अलावा कौन सी एक्ट्रेस को मेकर्स कर सकते हैं अप्रोच

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि, मेकर्स को वही अड़चनें आ रही हैं, जो दीपिका पादुकोण के बाहर होने की वजह बनी थीं। खबर है कि फिल्म के लिए प्रियंका ने दीपिका जितनी ही फीस मांगी है। एक सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'प्रियंका को अपनी मां की जिम्मेदारी निभाने के लिए समय और शेड्यूल में फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए। हालांकि, यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि प्रियंका अपनी बेटी के साथ लोकेशन्स पर जाने के लिए तैयार हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की जगह लेने की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस हैं। खबर है कि मेकर्स इस रोल के लिए आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शर्मा के नामों पर भी विचार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में मेकर्स एक ऐसी अभिनेत्री को लेना चाहते हैं, जो स्टार पावर के मामले में प्रभास के बराबर हो।

ये भी पढ़ें..

कार्तिक आर्यन ने बहन की शादी की अनसीन फोटोज शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट, कह दी यह बात

Bigg Boss 19: क्या विकिपीडिया ने फिनाले से पहले ही कर दिया विनर का खुलासा

कितना होगा 'कल्कि 2' का बजट

'कल्कि 2' के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के 'कल्कि 2' से बाहर होने की घोषणा की थी। वहीं उस समय एक रिपोर्ट में कहा गया कि दीपिका ने 25% की बढ़ोतरी और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके कारण असहमति हुई। 'कल्कि 2898 AD' डायरेक्टर नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, सास्वत चटर्जी और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म के एंड क्रेडिट में इसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 'कल्कि 2898 AD 2' का निर्माण लगभग 700 करोड़ रुपए के बजट में होगा।