R Madhavan के पास कितनी दौलत? 3 Idiots से शैतान तक 1468 फीसदी की बढ़ोतरी
आर माधवन ने 3 Idiots से लेकर शैतान तक, कई फिल्मों में काम किया है। जानिए उनकी कुल संपत्ति और फीस के बारे में। क्या वाकई उन्होंने 4 साल से पैसे नहीं कमाए?

केसरी 2 में दमदार एक्टिंग से तारीफें बटरोने वाले आर माधवन 1 जून को 55 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म साल 1970 में जमशेदपुर में हुआ था। यहां हम उनकी संपत्ति के बारे में आपको बता रहे हैं।
आर माधवन ने कोर्ट ड्रामा मूवी केसरी 2 में अक्षय कुमार के अपोजिट बैरिस्टर नेविल मैककिनले की दमदार अदाकारी से दर्शकों की तारीफें बटोरी हैं।
इससे पहले अजय देवगन की शैतान में आर माधवन ने खूंखार विलेन के रोल में दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था।
माधवन ने साल 2001 में 'रहना है तेरे दिल में' मूवी में अपनी अदाकारी से तारीफें बटोरी थीं। इससे पहले वे शैतान मूवी में उनकी को-स्टार ज्योतिका के साथ डोली सजा के रखना (1998) में नजर आए थे।
आर माधवन की फीस
koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार हिरानी की मूवी 3 इडियट्स में आर माधवन को 65 लाख रुपये की फीस दी गई थी। ये साल 2009 की बात है। हालांकि शैतान के लिए उन्हें 10 करोड़ की फीस दी गई है।
आर माधवन की कुल संपत्ति
थ्री इडियट्स एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 115 करोड़ (koimoi.com की रिपोर्ट) है। वे मनमौजी टाइप के इंसान हैं, जब तक स्क्रिप्ट पसंद ना आए वे फिल्म नहीं करते हैं। बीते साल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने चार साल से पैसा नहीं कमाया है। इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज़ डिकपल्ड ( decoupled ) में काम किया है।
बीते 15-16 सालों में आर माधवन की फीस में अप्रत्याशित तौर पर 1468 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वे साल में 12 से 15 करोड़ की कमाई करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

