- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अंबानी की पार्टी: पोते पृथ्वी और होनेवाली चाची राधिका ने लूट ली महफिल, देखें 10 PHOTOS
अंबानी की पार्टी: पोते पृथ्वी और होनेवाली चाची राधिका ने लूट ली महफिल, देखें 10 PHOTOS
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के जुडवां बच्चों के लिए हाल ही में एक वेलकम पार्टी रखी गई। इसमें अंबानी के पोते पृथ्वी और उनकी होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट ने महफिल लूट ली। अंबानी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ईशा अंबानी के जुडवा बच्चों की वेलकम पार्टी में अंबानी की होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट भी पहुंचीं। इस दौरान राधिका ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अपने छोटे-भाई बहनों के लिए रखी गई इस पार्टी में आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी ट्रेडिशनल प्रिंटेड गुजराती आउटफिट में नजर आए। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा की वेलकम पार्टी के लिए श्लोका ने भी गुजराती ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए प्रिंटेड स्कर्ट पहनी। उन्होंने अपले लुक को पीले रंग की चोली से कम्प्लीट किया।
वहीं पृथ्वी अंबानी भी मम्मी श्लोका के साथ मैचिंग ड्रेस में नजर आए। पृथ्वी ने थ्रेडवर्क वाले पीले रंग का कुर्ता पहना था, जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रहे थे। पृथ्वी ने अपने लुक को मोजरी से कम्प्लीट किया था।
पार्टी के दौरान पृथ्वी और उनकी मां श्लोका मेहता के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। एक तस्वीर में जहां पृथ्वी हैरानी भरी नजरों से कुछ देख रहे थे, तो वहीं उनकी मां श्लोका बेटे को देखकर मुस्कुराती नजर आईं।
पार्टी के लिए जातीं अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट। दूसरी ओर नीता-मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे आकाश और पृथ्वी अंबानी।
पार्टी के दौरान मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन और बेटे आकाश अंबानी। दूसरी ओर नीता अंबानी। बता दें कि नीता ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पार्टी शुरू होने से पहले अंबानी फैमिली ने कुछ इस तरह पोज दिया। फोटो में श्लोका, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी उनके बेटे आकाश और पोते पृथ्वी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने जनवरी, 2023 में अपने बेटे पृथ्वी के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी। पृथ्वी अंबानी पिछले साल 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हुए हैं।
इस पार्टी में अंबानी के लाडले पृथ्वी बेहद क्यूट नजर आए थे। इस दौरान पृथ्वी अंबानी लाल रंग की चेक वाली शर्ट के साथ जींस और ब्लू कलर के जूतों के साथ दिखे थे।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।