नेता राघव चड्ढा को हाल हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो इंडिया अलायंस की मीटिंग के लिए वहां पहुंचे थे। इससे समय निकालकर उन्होंने अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा से मुलाकात की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा मुंबई में इंडिया अलायंस (INDIA Alliance) की तीसरी मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। इस मीटिंग के बाद उन्होंने अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा से मुलाकात की। राघव चड्ढा होटल छोड़कर बांद्रा के महबूब स्टूडियो में मंगेतर परिणीति चोपड़ा से मिलने पहुंचे, जहां अभिनेत्री एक कमर्शियल की शूटिंग कर रही थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीटिंग में इंडिया अलायंस का लोगो हो सकता है लॉन्च

मुंबई में तीसरी इंडिया ब्लॉक मीटिंग से पहले, राघव चड्ढा ने कहा कि AAP एक बेहतर भारत को तैयार करने के लिए इंडिया में शामिल हो गई है। इंडिया अलायंस की तीसरी मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को महाराष्ट्र के मुंबई में होगी। मीटिंग में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीतियों और राज्यों में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग में इंडिया अलायंस का एक नया लोगो भी लॉन्च होने की संभावना है।

2023 के अंत में होगी परिणीति-राघव की शादी

राघव चड्ढा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो 2023 के अंत तक अपनी मंगेतर और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी करने वाले हैं। दोनों की ग्रैंड वेडिंग राजस्थान में होगी। दोनों की टीम ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शादी के बाद कुछ दिन बाद दोनों का गुरुग्राम में वेडिंग रिसेप्शन होगा। आपको बता दें मई 2023 को दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में ग्रैंड लेवल पर सगाई की थी। इस सेलिब्रेशन में बड़े-बड़े पॉलिटिशियन से लेकर बी-टाउन के कई नामी लोग शामिल हुए थे। वहीं ग्लोबल स्टार और परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी इसमें पहुंची थीं। सगाई के बाद कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कपल को कुछ दिन पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया था।

और पढ़ें..

मुंबई में अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली से मिलीं ममता बनर्जी, वीडियो हुआ वायरल