Ajay Devgn की Raid 2 100 CR के क्लब में शामिल, 9वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई
अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की 'Raid 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है! 9वें दिन भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है।

Raid 2 box office collection day 9:अजय देवगन, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। मूवी थिएटर में जमी हुई है।
अजय देवगन की 2018 की हिट फिल्म रेड का सीक्वल Raid 2 एक मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर और रितेश देशमुख Raid 2 में लीड रोल में हैं। इस मूवी की रिलीज को 9 दिन पूरे हो गए हैं।
Sacnilk.com के नई अपडेट के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसने भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के अनुसार, रेड 2 ने शुक्रवार 9 मई को ₹4.46 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले सप्ताह के अंत तक ₹95.75 करोड़ की कमाई की थी।
अब, दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन के मुताबिक रेड 2 ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका कुल कलेक्शन अब ₹100.21 करोड़ हो गया है।
अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन ₹19.25 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन 12 तीसरे दिन 18 तो चौथे दिन 22 करोड़ का सबेस बड़ा कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

