Bhool Chuk Maaf Collection Day 13: फिल्म भूल चूक माफ की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है। फिल्म के पास कमाई करने का वक्त नहीं बचा है क्योंकि कुछ घंटों बाद धमाकेदार फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हो रही हैं।

Bhool Chuk Maaf Collection 13 Day : राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म के 13वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। हालांकि, जो आंकड़ा सामने आया है, वो काफी चौंकाने वाला है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 65.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजकुमार राव की भूल चूक माफ का कलेक्शन

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ ने ओपनिंग पर शानदार कमाई करते हुए 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.5 करोड़ रहा। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा हाथ मारा और 11.5 करोड़ का बिजनेस किया। वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई ठीकठाक रही। फिल्म ने चौथे दिन 4.5 करोड़ तो पांचवें दिन 4.75 करोड़ का बिजनेस किया। छठे और सातवें दिन फिल्म ने 3.5 और 3.35 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड 44.1 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे वीक भी फिल्म कालेक्शन ठीकठाक रहा। फिल्म ने बुधवार यानी 13वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 80 करोड़ का बिजनेस कर दिया है। फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए अभी 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

राजकुमार राव की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी भूल चूक माफ

बता दें कि फिल्म भूल चूक माफ राजकुमार राव के करियर की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। उनकी सबसे कमाऊ फिल्म स्त्री 2 है, जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 597.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरी कमाऊ फिल्म स्त्री है, जिसने 129.83 करोड़ कमाए। वहीं, तीसरी भूल चूक माफ है, जिसने 65.10 करोड़ कमा लिए है।

हाउसफुल 5 की वजह से पड़ेगा भूल चूक माफ की कमाई पर असर

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ के पास अब कमाई करने का मौका नहीं बचा है। इसकी वजह से अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5। बता दें कि मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 शुक्रवार यानी 6 जून को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने फिल्म को 375 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म का मार्केट में जबरदस्त बज है और इसकी एडवांस बुकिंग भी काफी तगड़ी हो रही है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में कअक्षय कुमार, रितेस देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया,चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर लीड रोल में हैं।