Raksha Bandhan पर OTT पर जरूर देखें भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये 7 फिल्में
Raksha Bandhan 2025: राखी का त्यौहार 9 अगस्त को दुनियाभर में धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर आप अपने भाई-बहनों के साथ ओटीटी पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर बनी ये 7 हिंदी फिल्मों को जरूर देखें। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में..

जोश
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 35.06 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
फिजा
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म फिजा एक ऐसी बहन की कहानी है, जिसका भाई खो जाता है और उसका भाई जब मिलता है, तब कहानी में खूब ट्विस्ट आते हैं। 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देखते हैं।
इकबाल
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म इकबाल एक गूंगा-बहरा गांव का लड़का होता है, जिसे क्रिकेट खेलने का जुनून होता है। ऐसे में उसकी बहन उसकी मदद करती है। 2.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 62 लाख का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप जी5 और प्राइम वीडियो पर देखते हैं।
बम बम बोले
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'बम बम बोले' को IMDb पर लगभग 6.4/10 रेटिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी गांव के एक गरीब परिवार के दो छोटे भाई-बहनों के खास रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 1.09 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देखते हैं।
दिल धड़कने दो
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिल धड़कने दो की कहानी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखते हैं।
सरबजीत
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' हिंदी बायॉपिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। इसमें मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा (सरबजीत सिंह) और ऐश्वर्या राय बच्चन (दलबीर कौर) नजर आए थे। यह फिल्म 15 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने लगभग 43.8 करोड़ की कमाई की थी। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देखते हैं।
रक्षाबंधन
साल 2022 में आई फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'रक्षाबंधन' का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार 'लाला केदारनाथ' की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनकी प्रेमिका का रोल भूमि पेडनेकर ने निभाया हैं। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 45 करोड़ की ही कमाई की थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

