Mandakini Father Passes Away: फिल्म रा तेरी गंगा मैली में काम कर रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता जोसफ का निधन हो गया है। पिता के निधन पर मंदाकिनी ने इमोशन पोस्ट शेयर की है। 

Mandakini Father Death: सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) के पिता जोसफ का बुधवार को निधन हो गया। पिता के निधन पर मंदाकिनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इमोशनल पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता ने 2 जुलाई को अंतिम सांस ली। हालांकि, इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने पिता के पास नहीं है और उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाएंगी। दरअसल, वे अपनी फैमिली के साथ फिलहाल लंदन में है। मंदाकिनी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा दिल आज टूट गया है, मैंने आज सुबह अपने प्यारे पापा को खो दिया। इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आपके असीम प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार पापा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटिश थे मंदाकिनी के पापा

आपको बता दें कि मंदाकिनी के पापा ब्रिटिश थे और मां हिमाचल से थी। मंदाकिनी का जन्म मेरठ में हुआ था। वैसे, मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। फिलों के लिए उन्होंने नाम बदल लिया था। मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी का,जो एक बौद्ध भिक्षु थे और फिर उन्होंने तिब्बती हर्बल सेंटर का बिजनेस शुरू किया। कपल के दो बच्चे हैं- बेटा, रब्बिल और बेटी रबजे इनाया। मंदाकिनी अब लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली में बिजी रहती है। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती और अपनी और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

मंदाकिनी का करियर

मंदाकिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1985 में आई फिल्म मेरे साथी से इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, इस फिल्म में उनका ज्यादा रोल नहीं था। फिर उन्हें राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली ऑफर हुई। इस फिल्म ने उन्होंने रातोंरात स्टार बना दिया। इस मूवी के बाद हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए तैयार था। मंदाकिनी ने फिर फिल्म जीवा, आग और शोला, जाल, अपने अपने, लोहा, प्यार करके देखो, हवालात, प्यार मोहब्बत, जीते हैं शान से, तेजाब, आखिरी बाजी, जंग बाज, दुश्मन सहित अन्य फिल्मों में काम किया। हालांकि, इनमें से किसी भी फिल्म राम तेरी गंगा मैली जैसा फेम नहीं मिला। मंदाकिनी आखिरी बार फिल्म 1996 में आई फिल्म जोरदार में नजर आई थी। इस मूवी के बाद वे अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। हालांकि, सालों बाद 2022 में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक म्यूजिक वीडियो मां ओ मां लॉन्च किया था।