MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana की सीता साई पल्लवी की 8 खास बातें, 5 से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेनी चाहिए सीख

Ramayana की सीता साई पल्लवी की 8 खास बातें, 5 से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेनी चाहिए सीख

अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' इसकी पहली झलक सामने आने के बाद ख़ूब चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आ रही हैं। साई साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 06 2025, 08:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram

डॉक्टर हैं साई पल्लवी?

साई पल्लवी पेशे से नहीं, लेकिन पढ़ाई से डॉक्टर हैं। उन्होंने जॉर्जिया के Tbilisi State Medical University से एमबीबीएस किया है। उन्होंने प्रैक्टिस के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया (MCI) में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। लेकिन वे खुद को डॉक्टर बाय एजुकेशन मानती हैं।

28
Image Credit : Instagram

डांसर से एक्ट्रेस बनीं साई पल्लवी

बताया जाता है कि साई पल्लवी एक्ट्रेस बनने से पहले डांसर रही हैं। उन्होंने Ungalil Yaar Adutha Prabhudeva' जैसे शो में हिस्सा लिया और कई कॉलेज प्रतियोगिताएं जीतीं।

Related Articles

Related image1
Ramayana: देश की 9 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, कोई 1600 करोड़ तो कोई 1000 करोड़ में बन रही
Related image2
Ramayana बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट इतना कि बन जाएं RRR जैसी 3 फ़िल्में
38
Image Credit : Instagram

मेकअप करना पसंद नहीं करतीं साई पल्लवी

साई पल्लवी को मेकअप करना पसंद नहीं है। उन्होंने 2015 में फिल्म मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसी फिल्म के साथ उन्होने यह नियम भी बना लिया था कि वे फिल्मों में नो मेकअप लुक में ही काम करेंगी। साई का मानना है कि ख़ूबसूरती आत्मविश्वास से आती है, कॉस्मेटिक से नहीं।

48
Image Credit : Instagram

साई पल्लवी को फिल्मों में बोल्ड सीन देना नहीं पसंद

रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी को फिल्मों में बोल्ड या सेंशुअल सीन देना पसंद नहीं है। वे आइटम नंबर से भी परहेज करती हैं। वे कहती हैं, "मैं वही करूंगी जिससे मुझे अपनी बहन या मां को दिखाने में शर्म ना आए।" बताया जाता है कि अपनी इन शर्तों पर अडिग रहते हुए वे कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं।

58
Image Credit : Instagram

नकली अफेयर से दूर रहना पसंद करती हैं साई पल्लवी

साई पल्लवी का नाम नानी, दुलकर सलमान, राणा दग्गुबाती जैसे कई स्टार्स के साथ जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने किसी भी अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया। वे कहती हैं, "मैं अभी आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं, शादी और रिलेशन अभी ज़रूरी नहीं।"

68
Image Credit : Instagram

पढ़ाई के लिए लिया था एक्टिंग से ब्रेक

साई पल्लवी पढ़ाई के दौरान स्कूल में अक्सर टॉप करती थीं। उन्हें पढ़ाई इतनी पसंद है कि डेब्यू फिल्म 'प्रेमम' के सुपरहिट होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग बीच में छोड़ी और MBBS कंप्लीट किया। 2016 में जब उनकी डिग्री कंप्लीट हो गई, तब उन्होंने फिर फिल्मों में वापसी की।

78
Image Credit : Instagram

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी तरह का प्रेशर नहीं लेतीं साई पल्लवी

साई पल्लवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी तरह का प्रेशर नहीं लेतीं। वे कहती हैं, ""अगर कोई फिल्म नहीं मिलती, तो मैं डॉक्टर बन जाऊंगी। मैं किसी चीज़ के लिए समझौता नहीं करूंगी।"

88
Image Credit : Instagram

ग्लैमरस पार्टियों से दूर रहती हैं साई पल्लवी

साई पल्लवी निजी लाइफ में बेहद शर्मीली हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और ग्लैमरस पार्टियों से दूर रहती हैं। बताया जाता है कि वे शाकाहारी हैं और अध्यात्म में उनकी रुचि है। वे ईशा फाउंडेशन से जुड़ी हैं और सादा जिंदगी जीती हैं। उनकी कोई पीआर टीम नहीं है। वे तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और जॉर्जियन भाषा बोल सकती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
साई पल्लवी
दक्षिण सिनेमा समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mardaani 3 की स्टोरी दिल्ली की घटना से इंस्पायर? YRF ने दी सफाई
Recommended image2
Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा
Recommended image3
Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Recommended image4
Ghooskhor Pandit से पहले जाति को लेकर इन 10 फिल्मों पर ख़ूब मचा बवाल, एक ने 1350 CR+ कमाए
Recommended image5
Nora Fatehi की फिटनेस मंत्र, फिगर ने बनाया लाखों को मुरीद
Related Stories
Recommended image1
Ramayana: देश की 9 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, कोई 1600 करोड़ तो कोई 1000 करोड़ में बन रही
Recommended image2
Ramayana बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट इतना कि बन जाएं RRR जैसी 3 फ़िल्में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved