सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार फिल्म 'एनिमल' का बुर्ज खलीफा पर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में 'एनिमल' की स्टार कास्ट ने 17 नवंबर को दुबई में बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी वहां नजर आए। स्क्रीनिंग की वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस कर रहे 'एनिमल' का बेसब्रीसे इंतजार

अब सोशल मीडिया पर वहां से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें बुर्ज खलीफा पर 'एनिमल' का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का थीम सॉन्ग भी दिखाया गया है। फिल्म से 60 सेकंड की एक क्लिप शेयर की, जिसे देखकर फैंस फिल्म का और बेसब्री से इंतजार करने लगे। इस दौरान बॉबी देओल ने ग्रे ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट पहना था। वहीं रणबीर कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

वहीं बॉबी देओल ने भी सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन वीडियो शेयर किया, जिसमें रणबीर कपूर और भूषण कुमार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर बॉबी देओल ने लिखा, 'दुबई में एनिमल।' फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।'

5 भाषाओं में रिलीज होगी 'एनिमल'

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। वहीं फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर कपूर की ये पहली फिल्म है। खबरों की मानें तो पहले कहा गया था फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड एक्ट्रेस है, लेकिन बाद रश्मिका का नाम सामने आया।

और पढ़ें..

PHOTOS: सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ लगाया Tiger 3 के इवेंट में चार चांद, बोले- ‘कैटरीना से थोड़ा रोमांस...’