रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने पर खुलकर बात की। उन्होंने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दूसरे भाग की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2026 और 2027 में दो भागों में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में पहली बार बात की है। डेडलाइन से बात करते हुए, रणबीर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं जल्द ही वो दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणबीर कपूर हैं फिल्म 'रामायण' के लिए एक्साइटेड

रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं फिलहाल एक फिल्म में काम कर रहा हूं, जिसका नाम रामायण है। यह भारत की सबसे महान कहानी है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें दुनिया भर के आर्टिस्ट्स, क्रिएटर्स और क्रू मेंबर्स शामिल हैं। यह दो पार्ट्स में बनाई जा रही है। यह भगवान राम और रावण की कहानी है। इसमें मुझे भगवान राम का रोल निभाने का मौका मिला और यह मेरे लिए बतौर एक्टर बहुत ही एक्साइटिंग और बड़ी अपॉर्चुनिटी है। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। मैंने इसके पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग करूंगा। इस कहानी का हिस्सा बनना और राम का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह मेरे लिए एक सपने जैसा है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें सब कुछ है। यह हमें भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाती है। यह परिवार और पति-पत्नी के बारे में है। इसलिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं।'

यह है 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 में सिनेमाघरों में आएगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में सीता के रूप में नजर आएंगी। यश ने पुष्टि की है कि वो फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। लारा दत्ता कैकेयी की, सनी देओल हनुमान की और शीबा चड्ढा मंथरा की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे इसमें लक्ष्मण का रोल निभाएंगे।

और पढ़ें..

एक गलती ने चौपट किया बॉलीवुड की लेडी दबंग का करियर, शादी भी हुई बर्बाद