रणवीर सिंह जहां फिल्म धुरंधर की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर वे अपनी कजिन बहन की शादी भी एन्जॉय कर रहे हैं। गोवा में हो रही इस शादी में रणवीर पत्नी दीपिका पादुकोण और पूरे परिवार के साथ शामिल हुए हैं। उनकी फोटो सामने आई हैं।

रणवीर सिंह इस वक्त सबसे ज्यादा फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर पर किए हुए हैं। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वे अपनी कजिन बहन की शादी में गोवा पहुंचे। वे यहां पत्नी दीपिका पादुकोण, बड़ी बहन रितिका और पेरेंट्स के साथ आए हैं। कजिन की वेडिंग में रणवीर-दीपिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों अपने खास अंदाज से महफिल लूट रहे हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण कजिन की शादी में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गोवा में कजिन की शादी एन्जॉय कर रहे हैं। कपल की फोटो वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि रणवीर मरून कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा में नजर आ रहे हैं। उनके कुर्ते पर गोल्डन जरी से शानदार योक भी बना हुआ है। उनके गले में सफेद फूलों की माला है और वे बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, बात दीपिका की करें तो वे मल्टी कलर की जरी वर्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने गले में कुंदन और सफेद मोती से जड़ा हार पहले रखा है। साथ ही मैचिंग ईयरिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। मांग में सिंदूर और माथ पर बिंदी लगाए दीपिका बहुत सुंदर दिख रही हैं। फोटो क्लिक करवाते वक्त वे पति के साथ रोमांटिक नजर आईं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar Advance Booking में तेजी, धांसू ओपनिंग के लिए तैयार रणवीर सिंह की मूवी

View post on Instagram

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्ट आदित्य धर हैं। इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का रनटाइम 3.32 घंटे है। इसके अलावा फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। वहीं, दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी। 2026 में आने इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22XA6 में नजर आएंगी। डायरेक्टर एटली कुमार की ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar OTT: रणवीर सिंह की फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील, जानें कब-कहां देखें