- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar Ranveer Singh ने 100 क्लब में आमिर खान को पछाड़ा, अब सिर्फ 4 एक्टर उनसे आगे
Dhurandhar Ranveer Singh ने 100 क्लब में आमिर खान को पछाड़ा, अब सिर्फ 4 एक्टर उनसे आगे
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह उनकी 8वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस मामले में उन्होंने ऋतिक रोशन की बराबरी कर ली है।

रणवीर सिंह की 8वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर'
'धुरंधर' ने 4 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 126 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। उनकी ये 7 फ़िल्में भी इस लिस्ट में:-
- पद्मावत : 302.15 करोड़ रुपए
- सिम्बा : 240.31 करोड़ रुपए
- बाजीराव मस्तानी : 184.2 करोड़ रुपए
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी : 153.60 करोड़ रुपए
- गली बॉय : 140.25 करोड़ रुपए
- गोलियों की रासलीला : राम-लीला : 116.33 करोड़ रुपए
- 83 : 109.02 करोड़ रुपए
100 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह ने की ऋतिक रोशन की बराबरी
रणवीर सिंह ने 100 करोड़ क्लब में ऋतिक रोशन की बराबरी कर ली है। ऋतिक भी 8 फ़िल्में इस क्लब में शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं:-
- वॉर : 318.01 करोड़ रुपए
- कृष 3 : 244.92 करोड़ रुपए
- फाइटर : 205.55 करोड़ रुपए
- वॉर 2 : 185.13 करोड़ रुपए
- बैंग बैंग : 181.03 करोड़ रुपए
- सुपर 30 : 140.94 करोड़ रुपए
- अग्निपथ : 115 करोड़ रुपए
- काबिल : 103.84 करोड़ रुपए
आमिर खान, रणबीर कपूर छूटे रणवीर सिंह से पीछे
सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले 10 स्टार्स की लिस्ट में शामिल बॉटम चार एक्टर रितेश देशमुख, आमिर खान, रणबीर कपूर और प्रभास रणवीर सिंह से पीछे छूट गए हैं। रितेश देशमुख की 7 फिल्मों (हाउसफुल 4, हाउसफुल 5, टोटल धमाल, हाउसफुल 3, हाउसफुल 2, एक विलेन और ग्रैंड मस्ती), आमिर खान की 7 फिल्मों (दंगल, पीके, धूम 3, 3 इडियट्स, सितारे ज़मीन पर, ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान और गजनी), रणबीर कपूर की 7 फिल्मों (एनिमल, संजू, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा, ये जवानी है दीवानी, तू झूठी मैं मक्कार, ऐ दिल है मुश्किल और बर्फी) और प्रभास की 6 फिल्मों (बाहुबली 2, कल्कि 2898 AD, सलार पार्ट 1 : सीजफायर, साहो, आदिपुरुष और बाहुबली : द बिगिनिंग) के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे अक्षय खन्ना, बार-बार लगानी पड़ रही थी ऑक्सीजन!
अक्षय कुमार सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले स्टार
अक्षय कुमार सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने स्टार हैं। उनकी 19 फ़िल्में (गुड न्यूज, मिशन मंगल, सूर्यवंशी, हाउसफुल 4, 2.0, हाउसफुल 5, केसरी, OMG 2, टॉयलेट : एक प्रेम कथा, राउडी राठौर, स्काई फोर्स, एयरलिफ्ट, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, जॉली एलएलबी 3, हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ़ ड्यूटी, हाउसफुल 3, हाउसफुल 2 और गोल्ड) इस लिस्ट में शामिल हैं।
100 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह से ऊपर ये 4 स्टार
100 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह से ऊपर अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान, अजय देवगन और शाहरुख़ खान भी है। तीनों स्टार्स की क्रमशः 18 फ़िल्में (टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, टाइगर 3, किक, भारत, प्रेम रतन धन पायो, एक था टाइगर, रेस 3, दबंग 2, बॉडीगार्ड, दबंग 3, दबंग, रेडी, ट्यूबलाइट, जय हो, किसी का भाई किसी की जान और सिकंदर), 16 फ़िल्में (तान्हाजी, सिंघम अगेन, दृश्यम 2, गोलमाल अगेन, रेड 2, टोटल धमाल, शैतान, सिंघम रिटर्न्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, गोलमाल 3, सन ऑफ़ सरदार, दे दे प्यार दे, रेड, बोल बच्चन, शिवाय और सिंघम) और 10 फ़िल्में (जवान, पठान, चेन्नई एक्सप्रेस, डंकी, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, रईस, जब तक है जान, रा-वन और डॉन 2) ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।
यह भी पढ़ें : 2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!