- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कजिन की शादी में दीपिका का हाथ थामे पहुंचे रणवीर, 8 PICS में देखें और कौन पहुंचा
कजिन की शादी में दीपिका का हाथ थामे पहुंचे रणवीर, 8 PICS में देखें और कौन पहुंचा
रणवीर सिंह की कजिन की शादी में दीपिका संग पहुंचे, दुआ के जन्म के बाद पहली बार साथ दिखे। सचिन, राज ठाकरे समेत कई सितारे भी शादी में शामिल हुए।

रणवीर सिंह की कजिन की शादी में सितारों का मेला लगा। इस मौके पर रणवीर और दीपिका रॉयल अंदाज़ में पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद अपने इस पहले ऑफिशियल अपीयरेंस के लिए दीपिका ने पिंक अनारकली सूट पहना था। उस पर हैवी ज्वैलरी उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। रणवीर सिंह ने इस मौके के लिए व्हाइट शेरवानी चुनी।
रणवीर सिंह ने शादी से वापस लौटते वक्त दीपिका पादुकोण को कार में बैठने में मदद की। उनके इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ हो रही है।
सितारों से भरी इस शादी में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे थे।
शादी के दौरान ना केवल सारा तेंदुलकर खूबसूरत लग रही थीं, बल्कि उनकी मां अंजलि तेंदुलकर भी लाइमलाइट लूट रही थीं।
पॉलिटिशियन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी इस शादी में शिरकत की।
ओरी के नाम से मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवत्रमणि भी इस शादी में नज़र आए।
रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी और नाना भी इस दौरान नज़र आए। रणवीर सिंह अपने नाना को प्यार से रॉकस्टार नाना कहकर बुलाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।