- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड की सबसे फेमस होली पार्टी, इन एक्टर्स के घर भी लगता था मजमा, इस वजह से हुई बंद
बॉलीवुड की सबसे फेमस होली पार्टी, इन एक्टर्स के घर भी लगता था मजमा, इस वजह से हुई बंद
Bollywood Holi Party : होली का त्योहार एकदम नजदीक है। बॉलीवुड में काफी पहले से होली सेलिब्रेशन की पार्टियां शुरु हो गई हैं। हालांकि अब इन तमाम पार्टियों रंग- गुलाल नहीं बल्कि मेलजोल और प्रमोशन ही मेन मुद्दा होता है।

मायानगरी में एक दौर हुआ करता था जब होली पर जमकर रंग खेला जाता था। रंग गुलाल के साथ ठंडाई के साथ गाने- बजाने की महफिल सजा करती थी।
आरके स्टूडियो में जमती थी महफिल
होली को सेलीब्रेट करने में सबसे पहले राजकपूर का नाम आता है।
RK स्टूडियो में होली को ग्रेंड अंदाज़ में सेलीब्रेट किया जाता था।
बॉलीवुड में सबसे फेमस है राज कपूर की होली पार्टी
राज कपूर द्वारा आर्गेनाइज पार्टी में बिना रंगे कोई नहीं लौटता था।
राज कपूर के स्टूडियो में सुबह से शाम तक खूब महफिल सजती थी। जिसमें नाच-गाना के अलावा खूब मस्ती भी होती थी।
आर के स्टूडियो की होली पार्टी सबसे यादगार हुआ करती थी। इसमें तमाम लीड एक्ट्रेस भी पार्टीसिपेट करती थीं।
कपूर फैमिली ने राज कपूर की परंपरा को नहीं किया कंटीन्यू
वहीं होली की इस पार्टी को कंटीन्यू करने में कपूर खानदान की नई जनरेशनल ने भी कोई दिलचस्पी भी नहीं रही ।
साल 1988 में राज कपूर के देहांत के बाद आरके स्टूडियो वीरान हो गया, होली का सेलीब्रेशन तो कपूर फैमिली ने टोटल बंद कर दिया।
राज कपूर की होली पार्टी को अब बस पुरानी तस्वीरों में ही याद किया जाता है।
अमिताभ बच्चन, सुभाष घई, जावेद अख्तर के घर भी होली की महफिल सजती थी। हालांकि बिगबी को बिजनेस में घाटा लगने की वजह से उनकी होली पार्टी बंद हो गई थी । जो फिर कभी शुरु नहीं हो सकी।
सुभाष घई और जावेद अख्तर ने भी अपने घरों पर आयोजित की जाने वाली होली पार्टी को बंद कर दिया है।
बॉलीवुड में होली मिलन के समारोह रखने का ट्रेडीशन एकदम बंद नहीं हुआ है।
बॉलीवुड स्टार्स होली पर रंग- गुलाल के साथ सेलीब्रेट करते दिख जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।