सार
Rohit Shetty Birthday. बॉलीवुड के सबसे हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1974 में मुंबई में हुआ था। रोहित बॉलीवुड के ऐसे इकलौते डायरेक्टर हैं, जिनकी करीब 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं।
Rohit Shetty 100Cr Club Films. बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी 51 साल के हो गए हैं। कम हो लोग जानते हैं कि रोहित के पिता एमबी शेट्टी 60-70 के दशकों की फिल्मों में जानेमाने स्टंट मैन और विलेन थे। वहीं, रोहित ने भी बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। रोहित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एकमात्र ऐसे डायरेक्टर है, जिनकी 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
1. गोलमाल 3
रोहित शेट्टी की पहली 100 करोड़ी फिल्म 2010 में आई गोलमाल 3 थी। फिल्म ने 167 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी और तुषार कपूर लीड रोल में थे।
2. सिंघम
2011 में फिल्म सिंघम ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 157.89 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें अजय देवगन,काजल अग्रवाल और प्रकाश राज लीड रोल में थे।
3. बोल बच्चन
2012 में आई रोहिट शेट्टी की फिल्म बोल बच्चन ने भी जमकर धमाका किया। फिल्म ने 165 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, असिन, प्राची देसाई लीड रोल में थे।
4. चेन्नई एक्सप्रेस
2013 में आई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सत्यराज की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। रोहित शेट्टी की इस फिल्म 424 करोड़ कमाए थे।
5. सिंघम रिटर्न्स
रोहित शेट्टी की 2014 में आई फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर खूब जलवा दिखाया। अजय देवगन और करीना कपूर की इस फिल्म ने 220.5 करोड़ का कमाई की।
6. दिलवाले
2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में थे। फिल्म ने 376.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।
7. गोलमाल अगेन
फिल्म गोलमाल अगेन 2017 में आई थी और इसमें अजय देवगन, तब्बू,परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में थे। फिल्म ने 310.9 करोड़ का कलेक्शन किया था।
8. सिम्बा
रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद की फिल्म सिम्बा 2018 में आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिलाते हुए 400.19 करोड़ का बिजनेस किया था।
9. सूर्यवंशी
2021 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने 294.91 करोड़ कमाए थे।
10. सिंघम अगेन
2024 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने भी खूब धमाका किया। अजय देवगन,करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 389.64 करोड़ का कारोबार किया था।